{"_id":"611ea7538ebc3e799632115f","slug":"advocates-raised-the-issue-of-stamp-notary-black-marketing-varanasi-news-vns606898325","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने उठाया स्टांप, नोटरी की कालाबाजारी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने उठाया स्टांप, नोटरी की कालाबाजारी का मुद्दा
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने वाराणसी समेत अन्य जिलों में स्टांप और नोटरी टिकट की किल्लत व कालाबाजारी का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया है। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। रायफल क्लब में डीएम कौशलराज शर्मा से बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं ने 10, 20, 50 और 100 रुपये के स्टांप और नोटरी टिकट की कालाबाजारी की जानकारी दी। बताया कि परिसर में ई स्टांप का सेंटर न होने के कारण बाहर जाना पड़ता है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट अन्य समस्याओं से भी डीएम को अवगत कराया। डीएम ने समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा ई स्टांप की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। उधर, इन्हीं समस्याओं को लेकर सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने एडीएम फाइनेंस संजय कुमार से मुलाकात की। पत्रक देनें वालों में कन्हैयालाल पटेल, अवधेश सिंह, धीरेंद्र नाथ शर्मा, राजा आनंद ज्योति सिंह, संजय सिंह दाढ़ी, रत्नेश्वर पांडेय, सुनील मिश्र, बृजेश मिश्र, रुद्र नाथ पाठक, अंजनी श्रीवास्तव, सुभाष नंदन चतुर्वेदी, संदीप सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
सात स्टांप वेंडरों के लाइसेंस निलंबित
अधिवक्ताओं की शिकायत पर एडीएम फाइनेंस ने टीम गठित कर वेंडरों के यहां छापा मारा। इस दौरान सात वेंडरों का लाइसेंस निलंबित कर उनका रजिस्टर सीज किया गया। इसमें बेनियाबाग निवासी नारायण प्रसाद जायसवाल, अर्दली बाजार के राधेश्याम, आदमपुर निवासी आराधना राय, चोलापुर से उपेंद्र नाथ मिश्रा, शिवपुर के सथवा के पवन श्रीवास्तव, नदेसर के सुरेश चंद्र पांडेय, फुलवरिया के मुकेश कुमार चौधरी का नाम शामिल है।