फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   advocates Protest at Bhelupur police station varanasi after police detained family members of accused

Varanasi: युवती को हिरासत में लिए जाने पर  महिला अधिवक्ताओं ने थाना घेरा

Thu, 29 Dec 2022 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 10:51 PM IST
सार

हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में वांछित के परिजनों को भेलूपुर पुलिस ने हिरासत में लिया तो हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में पुरुष और महिला अधिवक्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। भेलूपुर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
advocates Protest at Bhelupur police station varanasi after police detained family members of  accused
भेलूपुर थाने में गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या के प्रयास व अन्य आरोपों में वांछित के परिवार की युवती को हिरासत में रखने पर बृहस्पतिवार रात भेलूपुर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए महिला अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। करीब चार घंटे तक बवाल के बाद डीसीपी काशी आरएस गौतम ने निष्पक्ष जांच के लिए महिला अधिवक्ता की तहरीर पर भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे और अज्ञात पुलिसकर्मियों  पर दुर्व्यवहार के आरोप में दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद हंगामा कर रहे अधिवक्ता और परिजन शांत हुए।

विज्ञापन


फरार चल रहे जज कॉलोनी महमूरगंज निवासी मनोज सिंह और उसके बेटे सृजन सिंह की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस ने सुबह मनोज सिंह के परिवार की एक युवती को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने पर महिला अधिवक्ता, परिजन और कई लोग थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि प्रभारी निरीक्षक, एसीपी भेलूपुर से करीब चार घंटे तक वाक युद्ध चलता रहा। इस दौरान थाने पर जमा लोग नारेबाजी करते रहे।

विज्ञापन

advocates Protest at Bhelupur police station varanasi after police detained family members of  accused
प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात करते एसीपी भेलूपुर - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे तक हंगामा करने वालों के कब्जे में रहा भेलूपुर थाना

हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में वांछित के परिजन को हिरासत में रखने पर भेलूपुर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बृहस्पतिवार की रात जमकर नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गाली-गलौच तक हुई। चार घंटे तक भेलूपुर थाना हंगामा करने वालों के कब्जे में रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक से लेकर एडीसीपी तक मामले को संभाल नहीं पाए।

अधिवक्ताओं को मनाने में उनके पसीने छूट गए। देर रात करीब साढ़े बारह बजे डीसीपी काशी आरएस गौतम ने हंगामा करने वालों की तहरीर पर इंस्पेक्टर भेलूपुर समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, इसके बाद भीड़ थाने से लौट आई। पिछले सोमवार को बनारस रेलवे स्टेशन आरपीएफ बैरक के पास बाइक सवार चांदपुर के रहने वाले आशुतोष तिवारी और उसके दोस्त शारिक को चार पहिया वाहन ने कुचल दिया था। पुरानी रंजिश में बेटे आशुतोष को कुचलकर मारने का आरोप लगाते हुए मां ममता तिवारी ने जज कॉलोनी महमूरगंज निवासी मनोज सिंह और उसके बेटे सृजन सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सुबह के समय मनोज सिंह के परिवार की एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से युवती फोन पर बातचीत करती है। इस आधार पर उसे पूछताछ के लिए उठाया गया। युवती को हिरासत में लिए जाने के बाद पांच युवक और चार महिलाएं भेलूपुर थाने पहुंचीं और पुलिस से युवती को थाने पर बुलवाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से युवक उलझ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने पांच युवकों को भी हिरासत में लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुरुष और महिला अधिवक्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।

एसीपी भेलूपुर ने मामले को संभालने का प्रयास किया, लेकिन महिला अधिवक्ता संतुष्ट नहीं हुईं। मौके पर आसपास थानों की आधा दर्जन फोर्स भी पहुंच गई। अंत में हिरासत में लिए गए परिजनों को छोड़ने पर अधिवक्ता शांत हुए, मगर वे पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि महिला अधिवक्ताओं की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही निष्पक्षता के साथ जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

मां ने लगाई सीएम से गुहार

चांदपुर निवासी घायल आशुतोष तिवारी की मां ममता तिवारी ने मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर ममता ने बताया है कि जानबूझकर रंजिशन इस तरह की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed