फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates of Varanasi assured about civil court after meeting CM Yogi Adityanath

Varanasi News: सीएम योगी से मिले काशी के अधिवक्ता, बोले- मुख्यमंत्री ने कहा है दीवानी कचहरी जहां है वहीं रहेगी

Wed, 14 Feb 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 14 Feb 2024 03:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वाराणसी के अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। दीवानी कचहरी के पदाधिकारियों ने सिविल कोर्ट के विस्थापन से संबधित अधिवक्ताओं की चिंता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिसके बाद सीएम योगी से उन्हें आश्वासन मिला है। 

विज्ञापन
Advocates of Varanasi assured about civil court after meeting CM Yogi Adityanath
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व महामंत्री सुरेंद्र पांडेय और बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह व महामंत्री कमलेश सिंह यादव ने मुलाकात की। दीवानी कचहरी के पदाधिकारियों ने सिविल कोर्ट के विस्थापन से संबधित अधिवक्ताओं की चिंता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि दीवानी कचहरी जहां हैं, वहीं रहेगी। यह जानकारी बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने दी।

विज्ञापन


अधिवक्ता नित्यानंद राय ने बताया कि हाल के दिनों मे संदहां में जमीन अधिग्रहण से संबंधित एक सरकारी पत्रावली को लेकर अधिवक्ताओं का एक बड़ा वर्ग आंदोलित है। अधिवक्ताओं को शंका है कि दीवानी कचहरी संदहां शिफ्ट की जा सकती है। इस संबंध में सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों वाराणसी के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मुलाकात करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट भी गया था। 17 फरवरी तक इस संबंध में लिखित आश्वासन भी मिलने की संभावना है कि दीवानी कचहरी अन्यत्र नहीं शिफ्ट की जाएगी। 
विज्ञापन


अधिवक्ता नित्यानंद राय ने कहा कि सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की साधारण सभा की संयुक्त बैठक बुला कर इस संबंध मे स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है। जिला प्रशासन और शासन से हम अधिवक्ताओं की यह भी मांग है कि दीवानी कचहरी के अगल-बगल की जमीन पर उसका विस्तारीकरण किया जाए। दीवानी कचहरी कहीं अन्यत्र न शिफ्ट की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed