फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates blocked National Highway for four hours when case was not registered

Varanasi News: केस दर्ज नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने चार घंटे जाम रखा नेशनल हाईवे

Thu, 11 Jul 2024 06:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Advocates blocked National Highway for four hours when case was not registered
तहसील में पेशकार और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। मुकदमा दर्ज नहीं होने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने चार घंटे तक नेशनल हाइवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में केस दर्ज नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने पुलिस से अपनी तहरीर लेकर जाम समाप्त किया। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर रणनीति बनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में किसी बात को लेकर पेशकार और अधिवक्ताओं में मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष ने राजातालाब थाने पर तहरीर दी, जिसमें पेशकार प्रशांत की तहरीर पर सर्वजीत भारद्वाज समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, सुबह जब यह बात अधिवक्ताओं को मालूम चली तो वह आक्रोशित हो गए। राजातालाब थाना प्रभारी के खिलाफ थाने के बाहर अधिवक्ताओं ने धरना और नारेबाजी शुरू कर दी। सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक धरना चला। थानाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से वार्ता के बाद मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया तो अधिवक्ता थाने के सामने ही राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। 3 बजे से शाम 7 बजे तक धरने पर बैठे अधिवक्ताओं को अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने समझाने का प्रयास किया। वहीं, एडीसीपी ने केस दर्ज करने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़ित अधिवक्ता सर्वजीत भारद्वाज ने कहा कि मुकदमा दर्ज न कर उनके मौलिक अधिकार का हनन किया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रख रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। जनता के हित को ध्यान में रख रास्ता खाली कर दिया गया है। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि अधिवक्ता शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर मुकदमा लिखने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस ने नकार दिया। राजातालाब के अधिवक्ताओं के समर्थन में अन्य अधिवक्ता भी आ गए हैं। पिंडरा तहसील, सेंट्रल बार, बनारस बार के अधिवक्ताओं ने रोष जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed