फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocate wife hanged herself in varanasi husband said door ofroom did not open

Varanasi: अधिवक्ता की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, पति बोला- घर लौटा तो नहीं खुला कमरे का दरवाजा

Thu, 18 May 2023 04:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 04:29 PM IST
सार

वाराणसी के प्रह्लाद घाट इलाके में रहने वाले अधिवक्ता नागेंद्र सिंह की पत्नी अपूर्वा सिंह (38) गुरुवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण साफ नहीं है। पुलिस को मुताबिक घरेलू विवाद में खुदकुशी की आशंका है।

विज्ञापन
Advocate wife hanged herself in varanasi husband said door ofroom did not open
अधिवक्ता की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के प्रह्लाद घाट इलाके में रहने वाले अधिवक्ता नागेंद्र सिंह की पत्नी अपूर्वा सिंह (38) गुरुवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। पुलिस को मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरेलू विवाद में खुदकुशी की आशंका है।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के भारद्वाजी टोला (प्रह्लाद घाट) निवासी अधिवक्ता नागेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाले उनके बेटे विभु का स्कूल वाहन गुरुवार सुबह नहीं आया। विभु बाइक से स्कूल जाने की जिद कर रहा था। इसे लेकर अपूर्वा ने विभु को डांटा। इसके बाद नागेंद्र सिंह बाइक से बेटे को लेकर स्कूल गए।
विज्ञापन


जब घर वापस लौटे तो अपूर्वा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में उन्होंने कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला। अपूर्वा साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगा कर झूल रही थी। आनन-फानन में उन्होंने अपूर्वा को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मकान के टीन शेड पर फेंका मिला नवजात का शव, तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पाकर रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागेंद्र सिंह जिले के चर्चित वकील हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने चंदौली की रहने वाली अपूर्वा से दूसरी शादी की थी। उन्हें एक लड़की और एक लड़का विभु है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed