फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocate missing after losing six lakh rupees of loan in share market

लोन के 6 लाख शेयर मार्केट में गंवाने के चलते गायब हुआ था अधिवक्ता, ढूंढने के लिए CM Yogi से लगाई गई थी गुहार

Tue, 16 Apr 2024 03:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

Varanasi News: सुरेंद्र पटेल 27 मार्च को मंडुवाडीह क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। अधिवक्ता ने अपने मोबाइल से भाई को मैसेज किया था कि मेरी जान बचा लो। इस संदेश से मामले की गंभीरता बढ़ गई। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई, जिसके बाद अधिवक्ता की बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन पुलिस के हाथ अधिवक्ता का कोई सुराग अभी तक नहीं लगा।

विज्ञापन
Advocate missing after losing six lakh rupees of loan in share market
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनपुर, भुल्लनपुर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पटेल ने अलग-अलग बैंक से लोन लिए हुए लगभग छह लाख रुपये शेयर मार्केट में गंवा दिए थे। इसके बाद उसे कुछ नहीं सूझा तो वह अपने अपहरण की झूठी कहानी रच कर गायब हो गया। 

विज्ञापन


गायब होने के 20वें दिन सोमवार की रात सुरेंद्र को कमिश्नरेट की एसओजी और मंडुवाडीह थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। रात लगभग 12 बजे पुलिस टीम अधिवक्ता को लेकर बनारस पहुंची। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को प्रकरण का पुलिस खुलासा किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सुरेंद्र को बरामद करने वाले सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश यादव, एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा व मंडुवाडीह थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत उपाध्याय और उनकी टीम को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

क्या है मामला

Advocate missing after losing six lakh rupees of loan in share market
प्रयागराज से बरामद अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार पटेल। - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र कुमार पटेल गत 27 मार्च को घर से कचहरी के लिए निकला था। दोपहर में सुरेंद्र ने अपने भाई राजेंद्र को मैसेज किया कि बचाओ, मैं गेट नंबर चार पर हूं। राजेंद्र उसे खोजते हुए फुलवरिया गेट नंबर चार के पास पहुंचे। वहां सुरेंद्र की बाइक लावारिस हाल में मिली। काफी खोजबीन के बाद भी सुरेंद्र का कहीं पता नहीं लगा तो मंडुवाडीह थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। 

सोमवार रात प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिले सुरेंद्र से पुलिस की पूछताछ में प्रथमदृष्टया सामने आया कि बनारस से जाने के बाद वह अपना मोबाइल बंद कर देश के अलग-अलग शहरों में घूम रहा था। इस बीच एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय की टीम ने सुरेंद्र को प्रयागराज में चिन्हित कर पकड़ लिया। 

उधर, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि अधिवक्ता को हमारी टीम शहर लेकर आ गई है। गायब होने की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मंगलवार को पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed