फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   advisory issued for Mahashivratri in kashi vishwanath Devotees avoid visiting temple

Mahashivratri: विश्वनाथ धाम में दर्शन से परहेज करें असक्त भक्त, मंदिर आने से पहले पढ़ लें खबर; एडवाइजरी जारी

Fri, 21 Feb 2025 03:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:52 AM IST
सार

महाकुंभ और महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा विश्वनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ आने की संभावना है। इसे लेकर भक्तों की सहूलियत के लिए एडवायजरी जारी की गई है। सीईओ ने भक्तों ने ऑनलाइन दर्शन करने के भी सुझाव दिए गए हैं।

विज्ञापन
advisory issued for Mahashivratri in kashi vishwanath Devotees avoid visiting temple
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mahashivratri 2025 : इस बार महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ने को देखते हुए तैयारी तेज हो गई है। पहले से चली आ रही व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी। ताकि आम श्रद्धालुओं के अलावा इस दिन नागा साधुओं को दर्शन में कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने दर्शनार्थियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। असहाय श्रद्धालु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व ऑनलाइन भी बाबा के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन




श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने बताया कि महाकुंभ से महाशिवरात्रि पर और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर प्रांगण में बैरिकेडिंग, जिगजैक बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


धाम में कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है जिससे श्रद्धालु बाबा का दर्शन सुगमता से कर सकें। इसके अलावा जरूरी सूचनाओं का माइक से प्रसारण की भी व्यवस्था है, ताकि भटके और बिछड़े लोगों को खोजने में मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कतार में न लगे व्रती और बच्चे
महाशिवरात्रि पर भीड़ को देखते हुए दर्शन में भक्तों को लंबा समय लगेगा। इसलिए व्रत रखकर कतार में लगें। सीईओ ने बताया कि व्रती के अलावा बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार एवं असक्त श्रद्धालु भी कतार में लगने से परहेज करें। क्योंकि दर्शन में समय ज्यादा लगेगा। धूप होने से दिक्कत हो सकती है।

ऑनलाइन कर सकते हैं लाइन बाबा के दर्शन
मंदिर के सीईओ ने आम श्रद्धालुओं से अपील कि वे महाशिवरात्रि पर हो सके तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, यूट्यूब से भी लाइव श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। परंपरानुसार विभिन्न अखाड़ों के नागा साधु-संत भी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। ऐसे में आम श्रद्धालुओं के लिए कुछ देर मंदिर में दर्शन रोका जा सकता है। इसके चलते श्रद्धालु धैर्य रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed