फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ADRM angry seeing the mess at the station

स्टेशन पर गंदगी देख एडीआरएम नाराज

Tue, 13 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ADRM angry seeing the mess at the station
भदोही। अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने मंगलवार को भदोही स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। वे लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर रहे। इस दौरान साफ-सफाई, आइसोलेशन कोच, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे पर मौके पर मौजूद अधिकारियों से सवाल जवाब किया। गर्मी में स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि सफाई ठेकेदार का अनुबंध खत्म होने से व्यवस्था बिगड़ी है तो उन्होंने लखनऊ में किसी को फोन कर सफाई ठेकेदार के अनुबंध के नवीनीकरण के बारे में बात की।
विज्ञापन

एडीआरएम दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से भदोही स्टेशन पर पहुंचे। पहले उन्होंने आरक्षण केंद्र, सामान्य टिकट खिड़की, पैनल रूम का निरीक्षण किया। मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक राजकुमार यादव ने उनसे बिना एसी के चल रहे सामान्य बुकिंग रूम से पैदा हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने पकरी रेलवे फाटक की जर्जर सड़क तथा आए दिन लोगों से मिल रही शिकायत के बारे बताया। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी से बात कर रेलवे के हिस्से वाली सड़क को ठीक कराने का निर्देश दिया। अधीक्षक ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के काम नहीं करने के बारे में बताकर ठीक कराने की मांग की तो उन्होंने जल्द कुछ करने की बात कही। प्लेटफार्म संख्या दो पर चार महीने से भी अधिक समय से खड़ी आइसोलोशन ट्रेन को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाने, सीसी कैमरों को चालू कराने तथा स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी आश्वस्त किया।
विज्ञापन

एडीआरएम ने स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर के बारे में सोचें। लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्योंकि लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए कोविड से सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ-साथ गति बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लगभग 45 मिनट तक स्टेशन पर रहे। इस दौरान मातहतों को कर्तव्यबोध भी कराया। कहा कि यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। जाते-जाते स्टेशन पर हरियाली कम दिखी तो पौधरोपण कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमआई सुबोध विश्वकर्मा, टीटीआई नजीब सुल्तान, आरपीएफ इंचार्ज मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed