{"_id":"57be068d4f1c1bad0ed4f011","slug":"adorned-floats-enhanced-court-of-kanha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजी झांकियां, निखरे कान्हा के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजी झांकियां, निखरे कान्हा के दरबार
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नंद गोपाल के जन्मोत्सव के रंग में रंग गई है। बुधवार को कई प्रसिद्ध मंदिरों में तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव का आगाज हुआ। चौखंभा के गोपाल मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों, मठों के साथ घर-घर में कृष्ण जन्म की झांकियां सजाने का दौर शुरू हो गया है।
हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन सोसाइटी की ओर से लड्डू गोपाल की शोभायात्रा निकालने के साथ ही तीन दिवसीय जन्मोत्सव आरंभ हुआ। अन्नपूर्णानगर कॉलोनी से सुबह बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों के अलावा वीणापाणि शिक्षा निकेतन, आरएनबीएम कॉन्वेंट स्कूल, केएल मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया। विनय कुंज सिगरा के भक्तों ने लड्डू गोपाल के विग्रह पर पुष्पवर्षा की। महमूरगंज में माहेश्वरी भवन के पास आरती उतारी गई। इसके बाद राधा गोविंद, जगन्नाथ जी, बलदेव, सुभद्रा के विग्रहों को प्रतिष्ठापित कर दिया गया। शाम को तुलसी महारानी की आरती उतारी गई। चैतन्य महाप्रभु की आरती हुई।
शोभायात्रा में गुलाब प्रभु, राघवेंद्र प्रभु ने भजनों की प्रस्तुति की। गुरुवार की रात 12 बजे माहेश्वरी भवन में प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह गुरुधाम स्थित इस्कॉन मंदिर में शाम छह बजे भक्तों के संकीर्तन से तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत हुई। ममता शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की। बीएचयू के छात्रों ने ‘ओ माई गॉड’नृत्य नाटिका का मंचन किया। यहां फूलों,पत्तियों से भव्य झांकी सजाई गई है।
विज्ञापन
इस्कॉन के अध्यक्ष अधोक्षज दास ने बताया कि 16 कुंतल लड्डू के भोग का प्रसाद भक्तों को वितरित किया जाएगा। इसी तरह दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में भी तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का जोरदार आगाज हुआ। शाम पांच बजे वृंदावन से आए मंडली के कलाकारों ने रासलीला की प्रस्तुति की। महंत शंकर चैतन्य ब्रह्मचारी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि गुरुवार की रात को संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गोपाल मंदिर में भी जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।