फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Adopt a zero tolerance policy on sewer overflow and leakage

Varanasi News: सीवर ओवरफ्लो व लीकेज पर जीरो टॉलरेंस की अपनाएं नीति

Thu, 05 Feb 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Adopt a zero tolerance policy on sewer overflow and leakage
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सीवर ओवरफ्लो और लीकेज पर जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाने की चेतावनी दी। बुधवार के शहर के विभिन्न इलाकों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मैदागिन तक का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, हॉर्टिकल्चर और सीवर-पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। पुलिस लाइन से नगर आयुक्त मकबूल आलम रोड, हुकुलगंज तिराहा और चौकाघाट होते हुए लहुराबीर तक गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों पर कूड़ा उठान की स्थिति देखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्गों पर कूड़ा दिखने पर संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

कबीरचौरा और मैदागिन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में उन्होंने रात्रि सफाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया ताकि सुबह शहर वासियों को स्वच्छ वातावरण मिले। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने डिवाइडरों पर किए जा रहे हॉर्टिकल्चर (बागवानी) कार्यों को देखा। साथ ही, सड़कों के किनारे हो रहे सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति देखते हुए उन्होंने इन्हें गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जलकल और सिविल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो या वाटर लीकेज की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed