फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   admissions on 800 PhD seats in BHU selection based on marks obtained interview

Education : BHU में इस साल पीएचडी की 800 सीटों पर होंगे दाखिले, इंटरव्यू में मिले नंबर पर होगा सेलेक्शन

Sat, 19 Oct 2024 12:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:24 PM IST
सार

Varanasi News : बीएचयू में हर साल पीएचडी एडमिशन के इंटरव्यू में रेट और एगजम्पटेड की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत की होती थी।  इस बार व्यवस्था बदल दी गई है। दोनों  ग्रुप से लोगों को बुलाया जाएगा। दोनों कैटेगरी को न्यूनतम 25 प्रतिशत सीट देनी है। यदि किसी विभाग में 10 सीट हैं और जेआरएफ के 10 प्रतियोगी हैं, तो अधिकतम छह जेआरएफ ही सेलेक्ट  किए जाएंगे। बाकी की चार सीटों पर सीयूईटी क्वालिफाइड उम्मीदवारों का  चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
admissions on 800 PhD seats in BHU selection based on marks obtained interview
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में बीती रात यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी होने के बाद अब पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया को ग्रीन सिग्नल मिल गया है। इस साल करीब 800 सीटों पर एडमिशन होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एनके मिश्र ने कहा कि अब एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट का डेटा शेयर करेगा। दो दिन छुट्टी रहेगी। डेटा आते ही लाइव कर दिया जाएगा। बुलेटिन वेबसाइट पर अपलोड होगी। 

विज्ञापन


इस साल बीएचयू के पीएचडी कोर्स में प्रवेश और इंटरव्यू की प्रक्रिया हर बार से अलग होगी। इस सत्र में बीएचयू के रेट (रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट) एग्जाम की व्यवस्था नहीं है। हर बार रेट और रेट एगजम्पटेड के आधार पर एडमिशन मिलते थे। 
विज्ञापन


जेआरएफ और नेट पास करने वालों को रेट एगजम्पटेड में रखा जाता था। वहीं, रेट का एग्जाम बीएचयू ही कराता था। इस बार केवल यूजीसी नेट-जेआरएफ की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा। इससे उन्हें काफी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कैटेगरी में रिजल्ट, दो आधार पर सेलेक्शन
इस साल तीन कैटेगरी में रिजल्ट आया है। एडमिशन दो ही आधार पर मिलेगा। पहला आधार- सिर्फ जेआरएफ और दूसरा नेट क्वालिफाइड या पीएचडी के योग्य हो। जो उम्मीदवार जेआरएफ पास हैं, उनका सेलेक्शन सिर्फ इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा। जो नेट या केवल पीएचडी के लिए क्वालिफाई किए हैं, उनके एडमिशन नेट की परीक्षा और इंटरव्यू के अंक को मिलाकर होंगे। एक सीट पर पांच उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। 

काशी के 100 छात्रों को सिखाई शास्त्रार्थ परंपरा
बीएचयू में 100 से अधिक छात्रों ने काशी की शास्त्रार्थ परंपरा का अध्ययन किया। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में शुक्रवार को शास्त्रार्थ सभा का आयोजन हुआ। काशी की शास्त्रार्थ परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए मीमांसा, न्याय, व्याकरण और वेदांत विषय के छात्रों को शास्त्रार्थ के बारे में बताया गया। रामकृष्ण मिश्र ने ब्रह्म की सत्ता का अद्वैत वेदांत के सिद्धांतों को समझाया।

कहा कि यह समस्त संसार परमात्मा पर आश्रित है। उसी की सत्ता से संसार की सत्ता प्रतीत होती है। कर्नाटक से आए 14 साल के छात्र सात्विक जाडियाल ने न्यायशास्त्र के हेत्वाभास पर चर्चा की। नेपाल से अध्ययन करने काशी आए वसंत सुवेदी और अभिषेक सुवेदी ने व्याकरणशास्त्र के सूत्रों की व्याख्या की। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत स्वामी शंकरपुरी ने काशी की शास्त्रार्थ परंपरा के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed