फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission in Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth will be done through merit and entrance examination

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मेरिट और प्रवेश परीक्षा से होगा दाखिला

Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Admission in Mahatma Gandhi Kashi Vidyapeeth will be done through merit and entrance examination
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश परीक्षा और मेरिट दोनों आधार पर दाखिले लिए जाएंगे। अभी तक विश्वविद्यालय में दाखिले लिए लगभग 30 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं 29 पाठ्यक्रमों में सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य ने बताया कि संख्या सीट के सापेक्ष दोगुने से कम आवेदन वाले पाठ्यक्रमों में मेरिट से दाखिला कराया जाएगा। वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा के बाद प्रवेश परीक्षा कराने का प्रस्ताव है। जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षाएं कराने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि प्रवेश परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 दिन के बाद ही प्रवेश परीक्षा के बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षाओं का फार्म तीन अप्रैल से ही ऑनलाइन है। कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन करने की अंतिम तिथि चार बार बढ़ा चुका है। अब अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून तक कर सकते हैं आवेदन
बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, विधि, एमएसडब्ल्यू सहित कई पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। हालांकि 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 जून तक आवेदन करने का मौका है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के लिए वेबसाइट 21 जून से खोल दी जाएगी। ऐसे में आवेदकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। गत वर्ष स्नातक व स्नातकोत्तर के 62 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 31500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। शोध प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।

वार्षिक परीक्षाएं 15 जुलाई से, भर सकते हैं परीक्षा फार्म
स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड तथा स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 जुलाई से तीन पालियों में कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा फार्म भरने का अब भी मौका है। स्नातक व स्नातकोत्तर द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी 30 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। छात्र आवेदन की हार्ड कापी संबंधित कालेजों में एक जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed