{"_id":"634666411fb39c04ae443df7","slug":"admission-in-bhu-online-counseling-for-admission-in-bhu-university-administration-gave-important-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"Admission In BHU: बीएचयू में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग, विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Admission In BHU: बीएचयू में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग, विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण जानकारी दी
Wed, 12 Oct 2022 12:51 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:51 PM IST
सार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इस बार ग्रेजुएशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। प्रशासन की ओर से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काउंसिलिंग संबंधी कागजी कार्रवाई भी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काउंसलिंग संबंधी कागजी कार्रवाई भी अंतिम दौर में है। अगले सप्ताह से काउंसलिंग शुरू कराने जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
एनटीए की ओर से प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से ही विश्वविद्यालय की ओर से 20 सितंबर से 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा अभ्यर्थियों को दी गई। 18 दिन तक करीब दो लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इससे पहले कटऑफ तैयार कराने के साथ ही नियमानुसार पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को लेटर भी भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंता डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि काउंसलिंग संबंधी प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो इसके लिए टीम का गठन करने सहित अन्य तैयारियां भी पूरी कराई जा चुकी हैं। अभ्यर्थियों को भेजे जाने वाला लेटर भी तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन