फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Administration issued phone number for relief rescue work to help people affected floods in Varanasi

गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया दौरा, बाढ़ से प्रभावित लोग करें इन नंबर पर कॉल

Mon, 16 Sep 2019 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Administration issued phone number for relief rescue work to help people affected floods in Varanasi
जिलाधिकारी ने गंगा से प्रभावित क्षेत्रों को किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को गंगा ने चेतावनी बिंदु को पार कर लिया और खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। काशी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ कंट्रोल रूम एक्टिवेट हो गया है। वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.26 मी. और खतरे का निशान 71.26 मीटर है।
विज्ञापन


गंगा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रशासन फोन नंबर आपातकाल स्थिति के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोग इन नंबर फोन कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने वाराणसी की सभी तहसील के तहसीलदार और उपजिलाधिकारी के नंबर जारी किए। जिससे में बाढ़ प्रभावित लोगों के यहां राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन




वाराणसी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को बाढ़ से प्रभावित होने वाले कोनिया क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में घुसना शुरु हो गया है। उन्होंने मौके पर उपस्थित क्षेत्र प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अभी से बाढ़ प्रभावितों को राहत कैंपों में सुरक्षित पहुंचाने के लिए नाव सहित राहत सामग्री की व्यवस्था करा लें। साथ ही उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, सीओ कोतवाली और  क्षेत्रीय सभासद, जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोनिया घाट पर जाकर पानी में डूबे हुए मकानों को खाली करा कर बाढ़ राहत कैंपों में ले जाने के निर्देश दिए। साथ ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम से बाढ़ से प्रभावित लोगों की जानकारी ली और राहत कार्यों के बारे में पूछा और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कोनिया पंचायत भवन आदमपुर जोन, में चल रहे स्कूल का निरीक्षण किया और नगर निगम से एक स्थायी शौचालय, सांसद निधि से एक शौचालय निर्माण कराने के साथ ही पेयजल हेतु पानी टैंकर लगाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने भ्रमण के दौरान कोनिया सीवेज पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और प्लांट के बंद होने का कारण पूछा तो बताया गया कि बाढ़ का जल स्तर बढ़ने के कारण बंद है। गंगा प्रदूषण यांत्रिक के जेई जान आलम से मौके पर कार्य की जानकारी ली। तीन कर्मचारी सुरेश सिंह(रनर), गोपेश कुमार व राजनाथ चौकीदार मौके पर मौजूद नहीं थे।

कोनिया सीवेज पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया और गंगा प्रदूषण यांत्रिक के जेई जान आलम से मौके पर कार्य की जानकारी ली साथ ही मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed