फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   adg zone says to all sp that clean purvanchal crime free

पुलिस कप्तानों को मिला निर्देश, अभियान चला कर अपराधियों को भेजें जेल

Tue, 16 May 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 16 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
adg zone says to all sp that clean purvanchal crime free
नव नियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक जोन बी. महापात्रा - फोटो : अमर उजाला
गुंडा और माफिया प्रवृत्ति के लोगों को अभियान चलाकर जेल भेजा जाए। आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए पूरी तत्परता यह अभियान चलाया जाए। अवैध वसूली पूरी तरह रोकी जाए। सभी प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए।
विज्ञापन


जोन के दस जिलों के पुलिस कप्तानों को यह निर्देश मंगलवार को एडीजी एडीजी बिश्वजीत महापात्रा ने दिया। ताकीद की कि ऐसा काम करें कि पुलिस पर आमजन का विश्वास बढ़े और कानून व्यवस्था में जनता सहयोग के लिए साथ आए।
विज्ञापन


अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक में एडीजी जोन ने कहा कि वारदातों का खुलासा जल्दी हो, पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें। भू-माफिया, खनन माफिया और वन माफिया के खिलाफ सभी जिलों में रोजाना अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की गैंग चिह्नित कर उसे पंजीकृत किया जाए। फरार अपराधियों पर इनाम घोषित हो और जिन पर पहले से इनाम है, उनकी इनाम राशि बढ़ाने की अनुशंसा की जाए। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर जो भी विवाद के बिंदु हों, उन्हें पुलिस अभी से सुलझा ले।

सभी थानेदार अपने क्षेत्र में शांति समिति की नियमित बैठकें करें और उनमें उच्चाधिकारी भी शामिल हों। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी एसपी अपनी कार्ययोजना बनाएं। गश्त व्यवस्था सुदृढ़ की जाए।

जुआ, अवैध शराब सहित अन्य अवैध कारोबारों से जुड़े लोग किसी भी सूरत में बचने न पाएं। बैठक के दौरान ही एडीजी जोन से मुलाकात करने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्र पहुंचे। इस दौरान मिर्जापुर और आजमगढ़ रेंज के डीआईजी भी मौजूद रहे।

महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध में बरतें संवेदनशीलता


महिलाओं, किशोरियों और बच्चों से जुड़े अपराध में पुलिस का रवैया बेहद संवेदनशील हो। ऐसे आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में कोताही न बरती जाए और तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित हो। फर्जी शिकायतें करने वालों को जेल भेजा जाए। यूपी 100 पूरी तत्परता से संचालित हो। एंटी रोमियो अभियान के दौरान किसी को नाहक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed