फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ADG varanasi zone visit uttar pradesh border

एडीजी वाराणसी जोन ने यूपी-एमपी बार्डर का जाना हाल

Wed, 15 Nov 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 15 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
ADG varanasi zone visit uttar pradesh border
सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक विश्वजीत महापात्रा ने बुधवार को यूपी और एमपी के बार्डर पर पिछड़ापन देखा। आम लोगों को इन इलाकों में सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी न मिलने पर वे हतप्रभ रहे। यूपी के जुगैल से होकर एमपी के लमसरई तक उन्होंने विकास की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को पत्र लिखा जाएगा। बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एडीजी महापात्रा जुगैल थाने पहुंचे। यहां एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, मेस का निरीक्षण किया। मौजूद एएसपी अरूण कुमार दीक्षित से अपराध और नक्सल पर रोक लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

 

साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं के बारे में पूछा। एएसपी दीक्षित और थाना प्रभारी अभय सिंह ने उन्हें समस्याएं बताया। जानकारी दिया कि मनरेगा के तहत रोजगार न मिलने से लोग बेरोजगार हैं। क्षेत्र में स्थित न्यू पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती न होने से मरीजों को उपचार कराने के लिए सीएचसी चोपन जाना पड़ता है। या फिर छोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षण देने की जरूरत है। क्षेत्र के अधिकांश इलाके में आने-जाने के लिए रास्ते नहीं हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो रहा है। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में दिक्कतें होती हैं।

एडीजी ने मातहतों को नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग करने के साथ ही पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिया। एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने कहा कि पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य आदि की समस्याओं को दूर कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। कहा कि नौजवानों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed