फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Additional traffic police force engaged in the city to stop the crowd of candidates

अभ्यर्थियों की भीड़ थामने को शहर में लगी अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस फोर्स

Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Additional traffic police force engaged in the city to stop the crowd of candidates
वाराणसी। शहर में रविवार को होने वाली टीईटी परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां की है। 70 हजार अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले परिजनों की भीड़ को थामने व सुगम यातायात को लेकर प्रमुख चौराहों और रेलवे स्टेशनों सहित रोडवेज पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। पहली और दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा को लेकर मार्ग भी निर्धारित किया गया है। शहरवासियों से अपील भी की गई है कि जरूरी नहीं हो तो वाहन लेकर बाहर निकलें। सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक और 11.45 से लेकर अपराह्न 2.30 बजे तक और शाम 4.45 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार किसी भी चौराहे से 40 से 50 मीटर तक की दूरी पर किसी भी तरह के वाहन नहीं खडे़ होंगे। साथ ही ठेले, खोमचे भी नहीं रहेंगे। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों से अपील है कि अभ्यर्थियों से अवैध किराया वसूली न हो, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित मार्गों पर अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधा की दृष्टि से बेनियाबाग से रामापुरा तक जाने वाले मार्ग पर ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा संचालित किये जायेंगे। रेस्टोरेंट, होटल, मॉल के किनारे किसी भी दशा में चार पहिया वाहनों की पार्किंग नहीं की जाएगी। निर्धारित पार्किंग स्थान जैसे कि मैदागिन टाउन हॉल पार्किंग, बेनिया बाग पार्किंग, क्वींस कॉलेज पार्किंग, अन्य पार्किंग का प्रयोग करें।
विज्ञापन

----------
इस रूट पर अत्यधिक भीड़ की संभावना
कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन से प्रमुख मार्गों जैसे कैंट से लहरतारा सुंदरपुर होते हुए बीएचयू की तरफ (प्रथम मार्ग), कैंट स्टेशन-लहुराबीर कैंट सिगरा मलदहिया होते हुए रथयात्रा, गुरुबाग (द्वितीय मार्ग), कैंट लहुराबीर, बेनियाबाग, सनातन धर्म कॉलेज होते हुए गिरजा घर चौराहा (तृतीय मार्ग) कैंट-चौकाघाट तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीर चौरा होते हुए मैदागिन (चौथा मार्ग) और कैंट-चौकाघाट-बनारस सिटी स्टेशन-बसंता डिग्री कॉलेज ( पांचवा मार्ग) इसी प्रकार कैंट स्टेशन व रोडवेज स्टेशन से जाने वाले चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए पांडेयपुर, आशापुर मार्ग व पुलिस लाइन से शिवपुर मार्ग पर अधिक भीड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed