{"_id":"6804ccdd1c42fdcad800b366","slug":"additional-secretary-upset-with-phd-admission-controversy-in-bhu-ara-mp-wrote-letter-education-minister-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: PhD दाखिले के विवाद से अतिरिक्त सचिव नाराज, सांसद ने शिक्षामंत्री को पत्र लिखा; अजय राय ने दिलाया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: PhD दाखिले के विवाद से अतिरिक्त सचिव नाराज, सांसद ने शिक्षामंत्री को पत्र लिखा; अजय राय ने दिलाया भरोसा
Sun, 20 Apr 2025 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 20 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
सेंट्रल ऑफिस के बाहर बैठी छात्रा ने कहा था कि जब तक मुझे पेमेंट का लिंक नहीं आ जाता तब तक मैं यहीं बैठी रहूंगी। अगर नियमों से परे जाकर किसी भी अभ्यर्थी का प्रवेश मेरे स्थान पर हुआ तो मैं अपनी अकादमिक हत्या मानूंगी।
विज्ञापन
सेंट्रल ऑफिस के बाहर बैठी अर्चिता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के हिंदी विभाग में शोध में दाखिले का मुद्दा दिन गरमाता जा रहा है। छात्रा अर्चिता विश्वविद्यालय प्रशासन से शोध में दाखिले की मांग पर अड़ी है, वहीं अब आरा से सांसद सुदामा प्रसाद ने शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी छात्रा से बातचीत कर मदद का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का इंतजार है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुनील कुमार बरनवाल शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रभारी कुलपति प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार से बातचीत कर मामले को जल्द निस्तारित करने को कहा। अतिरिक्त सचिव ने विश्वविद्यालय परिसर में पठन पाठन का माहौल बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन
छात्रा पर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने पर लंका थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। छात्रनेता शिवांश ने लंका थाना पहुंचकर प्रभारी को बताया तीन दिन से छात्रा अर्चिता सिह केंद्रीय कार्यालय पर धरना देकर न्याय की गुहार लगा रही है। इस बीच एक एक्स अकाउंट से क्षत्रिय समाज के बेटी के नाम से बेहद ही अश्लील टिप्पणी की गई है।