फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Additional Secretary got angry after seeing dampness and taping on walls in sarnath museum

Varanasi News: संग्रहालय में सीलन व दीवारों पर टेपिंग देख भड़के अपर सचिव, बोले- इसके लिए भी निकालना होगा टेंडर

Sun, 06 Jul 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:11 AM IST
सार

वाराणसी पहुंचे केंद्र सरकार के अपर सचिव ने विकास कार्यों का हाल जाना। उन्होंने अफसरों से बातचीत कर कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Additional Secretary got angry after seeing dampness and taping on walls in sarnath museum
अपर सचिव ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सारनाथ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: केंद्र सरकार के अपर सचिव शुभाशीष पंडा ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल सारनाथ के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरावशेषों के रखरखाव एवं संग्रहालय में सीलन और दीवारों पर की गई टेपिंग देखकर वह भड़क गए। पुरातत्व अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि क्या इसके लिए भी टेंडर निकालना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


शनिवार की शाम को 3:45 बजे अपर सचिव स्प्रिचुअल गार्डेन पहुंचे। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा कि पांच लोग मिलकर इतना सुंदर रख रखाव कर सकते हैं तो पर्यटन विभाग के कर्मी पार्कों की रखवाली क्यों नहीं कर सकते हैं? इसके बाद उन्होंने चौखंडी स्तूप परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


तत्पश्चात वह पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचे। पुरातत्व अधिकारी से उन्होंने राष्ट्रीय चिन्ह की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली। अशोक स्तंभ के पास लगे टच स्क्रीन को चलाकर अशोक स्तंभ की जानकारी लेनी चाही तो वह हैंग कर गया। पुरातत्व कर्मी इस घटना पर एक दूसरे को देखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार,पर्यटन सूचना अधिकारी नवीन सिंह, नितिन द्विवेदी सहित पुरातत्व कर्मी मौजूद थे। पुरातात्विक संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए दीवारों पर सीलन एवं टूटी हुई प्लाई देख पुरातत्व विभाग के अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्लाई पर लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड एवं प्लाई को टेप लगाकर चिपकाया गया है। इसे उन्होंने दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

अशोक की लाट के पास जलनिकासी वाली जगह पर मिला कीचड़, लगाई फटकार
अपर सचिव ने पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर स्थित पुरावशेषों को देखा एवं उनका बारीकी से निरीक्षण किया। जब वह अशोक की लाट के पास पहुंचे तो जल निकासी वाली जगह पर कीचड़ देख वह पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी टेंडर निकालना पड़ेगा। 

जाते-जाते पुरातत्व अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द मिट्टी डालकर उस जगह को जल मुक्त कराएं। पुरातात्विक संग्रहालय से पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर की तरफ जाते समय हैंडीक्राफ्ट की दुकानों का निरीक्षण किया। कार्ट के आगे लगे अतिरिक्त टेबल लगा देख वह नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिरिक्त टेबल हटवाएं। कार्ट निर्धारित स्थान पर ही होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed