{"_id":"67e58731132656e6a0085128","slug":"additional-police-commissioner-conducts-surprise-inspection-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : अपर पुलिस आयुक्त का औचक निरीक्षण, थानों पर देखी व्यवस्था, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : अपर पुलिस आयुक्त का औचक निरीक्षण, थानों पर देखी व्यवस्था, दिए निर्देश
Thu, 27 Mar 2025 10:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:43 PM IST
सार
लालपुर और कैंट थाने में अचानक हलचल मच गई। अपर पुलिस आयुक्त का औचक निरीक्षण हुआ और इन्होंने थाने की व्यवस्था को देखा इसके साथ ही रजिस्टर भी चेक किया और व्यवस्था सुचारू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त का औचक निरीक्षण करते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) राकेश सिंह ने मंगलवार देर रात लालपुर पांडेयपुर व कैंट थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज आर्थिक अपराध, राजस्व से जुड़े मामलों और महिला अपराधों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
महिला अपराधों के मामलों में विशेष ध्यान देने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने लंबित मुकदमों की समीक्षा की और विशेष रूप से महिला अपराधों के मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय किया जाए।
विज्ञापन
अपर पुलिस आयुक्त ने आर्थिक अपराधों और राजस्व से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि धोखाधड़ी, जमीन विवाद और अन्य आर्थिक अपराधों में प्रभावी जांच सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था की भी जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों को थाने में आने वाले फरियादियों के साथ शिष्टाचार और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान एसीपी कैंट विधुष सक्सेना, इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार शर्मा और थानाध्यक्ष लालपुर विवेक पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।