वाराणसी: खून से लथपथ छात्र को एडिशनल सीपी ने पहुंचाया अस्पताल, तमाशबीन बनी रही भीड़
नाइट पेट्रोलिंग से गुजरते समय अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे की नजर भीड़ पर पड़ी तो फौरन अपने कार से उतरे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था।
विस्तार
वाराणसी के अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाषचंद्र दुबे ने बृहस्पतिवार रात पेट्रोलिंग के दौरान भेलूपुर जल संस्थान के पास सड़क हादसे में घायल छात्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। खून से लथपथ अचेतावस्था में हाईस्कूल के छात्र का समय से उपचार शुरू हुआ। हालांकि घटना के दौरान कई राहगीर और आसपास दुकानदारों की भीड़ जमा थी और लोग तमाशबीन होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे।
भेलूपुर का रहने वाले श्रवण शर्मा का बेटा मोहित शर्मा (17 वर्ष) हाईस्कूल का छात्र है। जल संस्थान के पास सड़क हादसे में घायल होकर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। आसपास लोग उसे घेरे हुए थे। उधर, नाइट पेट्रोलिंग से गुजरते समय एडिशनल सीपी सुभाषचंद्र दुबे की नजर भीड़ पर पड़ी तो फौरन अपने कार से उतरे। अपने एस्कार्ट की मदद से छात्र को वाहन से लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे और समय से उसका उपचार शुरू कराया।
पढ़ेंः प्रतिबंध के बाद भी होटल में चल रहा था डांस और शराब पार्टी, पुलिस को देख दीवार फांद भागे लोग
पुलिस की तत्परता से सैलानी का पर्स और मोबाइल मिला
सारनाथ स्थित थाई मंदिर में शुक्रवार दोपहर भ्रमण के समय कोलकाता की सैलानी का पर्स व मोबाइल गुम हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सैलानी का पर्स और मोबाइल सकुशल बरामद किया और सौंपा। कोलकाता की रहने वाली मोनालिस चटर्जी का अपने पिता देवाशीष चटर्जी के साथ दोपहर में सारनाथ के थाई मंदिर घूमते समय पार्क में मोबाइल व पर्स कहीं गिर गया। पुलिस बूथ पर ने मोनालिसा ने जानकारी दी।