{"_id":"606b00238ebc3e59274e10d4","slug":"additional-chief-secretary-rajneesh-dubey-reviewed-development-works-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- तय समय पर पूरा कराएं विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- तय समय पर पूरा कराएं विकास कार्य
Mon, 05 Apr 2021 05:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 05 Apr 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
नगर विकास के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में नगर विकास के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे ने कमिश्नरी में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं के कार्यों को लेकर अधिकारियों को गति देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं स्मार्ट सिटी के लिए बनाई गई हैं, उन्हें तय समय में पूरा करें।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देने को कहा। उन पर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण बिंदु बताते हैं कि परियोजनाओं में परिवर्तन को लेकर व उन्हें सुधारने के बारे में भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पानी सीवर ब्रेकर आदि बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शहरवासियों को कैसे मुहैया करवाया जाए। सौन्दर्यीकरण आदि तमाम विषयों पर चर्चा की और उचित दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन