{"_id":"63a5d094eb1ba552124abbff","slug":"adani-foundation-is-doing-work-for-health-of-malnourished-childrens-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: कुपोषित बच्चों की सेहत के प्रति अभियान चला रहा अदाणी फाउंडेशन, भर्ती से लेकर इलाज तक में सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: कुपोषित बच्चों की सेहत के प्रति अभियान चला रहा अदाणी फाउंडेशन, भर्ती से लेकर इलाज तक में सहयोग
Fri, 23 Dec 2022 09:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:30 PM IST
सार
वाराणसी जिले में अदाणी फाउंडेशन बीते तीन साल से 98 बस्तियों के अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रही है। बच्चों के ठीक होने पर संस्था की ओर से वॉश किट दिया जाता है।
विज्ञापन
अदाणी फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा वॉश किट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी विल्मार द्वारा संचालित अदाणी फाउंडेशन मलिन बस्ती के अति गंभीर कुपोषित बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर है। अदाणी फाउंडेशन की टीम ऐसे बच्चों को चिह्नित कर पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में न सिर्फ भर्ती करा रही है बल्कि उनके इलाज में सहयोग भी कर रही है।
विज्ञापन
बच्चों के ठीक होने पर संस्था की ओर से वॉश किट दिया जाता है। इस किट में बाल्टी, मग, साबुन, बर्तन, नारियल तेल, तौलिया आदि रहता है। अदाणी फाउंडेश वाराणसी जिले में 2019 से 98 मलिन बस्तियों के अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
बच्चों और उनके अभिभावकों को सेहत के साथ-साथ साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक करने का काम भी संस्था कर रही है।