फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   actress akshara

अभिनेत्री से गायक ने मांगी माफी, शांत हुआ मामला

Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
actress akshara
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह और गायक रितेश पांडेय के बीच के विवाद पुलिस के पास पहुंचने के 24 घंटे बाद रविवार को सुलझ गया। सारनाथ थाने की पुलिस के अनुसार, रितेश ने आशापुर चौकी में अक्षरा से माफी मांग ली। दोनों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में कोई ऐसा काम न करें, जिससे जरूरी काम छोड़ कर पुलिस को अनावश्यक परेशान होना पड़े।
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शनिवार को सारनाथ थाने में तहरीर दी थी। अक्षरा के अनुसार, शनिवार को वह सारनाथ थाना के तिलमापुर में एक स्टूडियो में थी। इसी दौरान रितेश अपने दोस्तों के साथ स्टूडियो में आए। उनसे अचानक गालीगलौज कर मारपीट करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। अक्षरा की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने की पुलिस ने रविवार को रितेश को बुलाया। रितेश थाने आए और घंटों अक्षरा के आने का इंतजार करते रहे। इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शाम के समय आशापुर पुलिस चौकी पर अक्षरा और रितेश की लंबी बातचीत हुई। रितेश ने अक्षरा से माफी मांगी तो उन्होंने माफ कर दिया। इसके बाद अक्षरा ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं और तहरीर वापस ले रही हैं। इंस्पेक्टर सारनाथ के अनुसार, दोनों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह के प्रकरण की पुनरावृत्ति होगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed