फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Actor Sonu Sood sent bicycle for Mirzapur girl students

यूपी: पांचवी के बाद पढ़ाई नहीं छोड़ेंगी बेटियां, छात्राओं ने कहा-सोनू अंकल की साइकिल से पार करेंगे जंगल

Mon, 02 Nov 2020 10:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 10:25 PM IST
सार

  • आगे की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था 15 किलोमीटर दूर 
  • अभिनेता सोनू सूद भेज रहे हैं पूरे गांव के लिए साइकिल 
     

विज्ञापन
Actor Sonu Sood sent bicycle for Mirzapur girl students
सोनू सूद

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के सारादह की रहने वाली माया ने कक्षा पांच पास करने के बाद पढ़ाई इसलिए छोड़ दी क्योंकि आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल जाने के लिए गांव से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता। जंगल के बीच रास्ता और पैदल जाने की समस्या के चलते परिजनों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। यह तो महज बानगी भर है। क्षेत्र के बरही, सारादह, छातो में 50 प्रतिशत बालिकाओं की इसी वजह से पढ़ाई छूट जाती है। 

विज्ञापन



सोनू सूद के प्रयास से अब ऐसा नहीं होगा। अब बेटियां यह लंबा सफर आसानी से तय कर सकेंगी और अपनी आगे की पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगी। छात्राओं का कहना है कि सोनू अंकल ने अब उन्हें स्कूल पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने ऐसी ही छात्राओं को 25 साइकिल भेजीं हैं। 10 साइकिल की व्यवस्था होप वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से भी की गई है। जिसे ट्रस्ट के माध्यम से शनिवार या रविवार को बांटा जाएगा।
विज्ञापन

 

बरही गांव में आठवीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई के लिए अहरौरा स्थित स्कूल जाना होता है जिसकी दूरी 13 किलोमीटर है। इसी प्रकार सारादह गांव की बालिकाओं को पांचवीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय करना होता है। छातो की बच्चियों को पांचवीं पास के बाद नौ किलोमीटर दूर स्थित अहरौरा बाजार जाना होता है। साइकिल की व्यवस्था न होने से बेटियां शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। 

होप टीम के साथी संतोष ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर समस्या से अवगत कराया। उसमें 35 बालिकाओं के लिए साइकिल देने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जवाब आया कि गांव की हर लड़की के पास साइकिल होगी और हर लड़की पढ़ेगी। सोनू के कार्यालय से जानकारी दी गई, उस हिसाब से वाराणसी के किसी वेंडर को साइकिल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। बरही में अभी हाल में ही साइकिल दी जाएगी, आगे सर्वे करके सुकृत इलाके की जरूरतमंद छात्राओं को भी साइकिल दी जाएगी। 
 

नक्सल प्रभावित इलाकों की मलीन बस्ती में रह रहीं गरीब बच्चियों को स्कूल जाने के लिए बारह किलोमीटर की दूरी पैदल तय करना पड़ती है। जिसकी जानकारी मिलते ही सोनू सूद ने गांव के पच्चीस परिवार की लड़कियों को साइकिल देने का वादा किया। सोनू सूद ने ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय को निर्देशित किया कि जल्द ही गांव की बेटियों को साइकिल बांटने का इंतजाम करें। जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए पैदल रास्ता तय न करना पड़े।

बरही गांव निवासी संतोष चौहान ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने सोनू सूद को ट्वीट कर सहायता की मांग की थी। ट्विट के दौरान संतोष ने लिखा कि नक्सल प्रभावित गांव की लड़कियों के पास साइकिल नहीं होने से वह पढ़ नहीं पा रही हैं। गांव में 35 लड़कियां हैं जिनमें अधिकांश के पास साइकिल नहीं है। गांव से आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर स्कूल होने से वह पहुंच नहीं पाती है। डर के मारे वह स्कूल जाने से कतराती रहती हैं। साइकिल बांटने की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का ठिकाना नहीं है। संतोष ने बताया कि उसने सोनू सूद को जवाब दिया कि चाय के साथ ग्रामीण खोआ भी खिलाने की तैयारी में जुट गए हैं, बस आप आ जाइए। अध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि गांव की खुशबू, संगीता, साधना सहित कई बालिकाओं को लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन

साइकिल बाटने की तैयारी में जुटी संस्था
बरही गांव में 35 साइकिल को एक सप्ताह के भीतर बांटने की तैयारी में सोनू सूद की संस्था जुट गई है। संस्था से जुड़े हुए लोगों ने गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी सप्ताह के भीतर कक्षा छह से आठवीं में पढ़ने वाली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाएगा। 

सोनू सूद ने किया ट्वीट-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed