{"_id":"5a1bc3ad4f1c1b71548bf969","slug":"actor-pawan-kalyan-film-poster-launch-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी पहुंचे अभिनेता पवन कल्याण, आज गंगा आरती पर लांच होगा फिल्म ‘पीएसपीके 25’ का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी पहुंचे अभिनेता पवन कल्याण, आज गंगा आरती पर लांच होगा फिल्म ‘पीएसपीके 25’ का पोस्टर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
pawan kalyan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘पीएसपीके 25’ (पावरस्टार पावन कल्याण) की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। आज गंगा आरती के वक्त ‘पीएसपीके 25’ फिल्म का पोस्टर लांच होगा।
बनारस में इस फिल्म का एक गाना और क्लाइमेक्स शूट होगा। बड़े बजट की फिल्म ‘पीएसपीके 25’ सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग यूरोप में हुई है।
पवन कल्याण ने वाराणसी आने की खुशी का इजहार ट्विटर पर किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि फिल्म की शुरुआत से ही हमने तय कर लिया था कि ‘पीएसपीके 25’ का क्लाइमेक्स धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में करेंगे।
विज्ञापन
फिल्म के बारे में ज्यादा बताने से और शूटिंग कहां होगी यह बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने बस इतना ही बताया कि इसमें कीर्थी सुरेश और अनु इम्मानुएल सह अभिनेत्री हैं। फिल्म जनवरी 2018 में संक्रान्ति पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।