{"_id":"68d1453ac481e7ba2a04a368","slug":"action-will-taken-against-owners-of-aggressive-dogs-113-dogs-vaccinated-against-rabies-in-5-days-in-varanasi-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीवासियों ध्यान दें: हिंसक कुत्ता पालने वालों पर होगी कार्रवाई, 5 दिन में 113 कुत्तों को लगा रैबीज का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीवासियों ध्यान दें: हिंसक कुत्ता पालने वालों पर होगी कार्रवाई, 5 दिन में 113 कुत्तों को लगा रैबीज का टीका
Mon, 22 Sep 2025 06:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:16 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में पांच दिन में 113 कुत्तों को रैबीज का टीका लगा। इस दौरान यह भी पता किया जा रहा है कि किसी ने हिंसक कुत्ते को तो नहीं पाल रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
वाराणसी नगर निगम की ओर से कुत्तों का टीकाकरण अभियान की शुरुआत मेयर अशोक कुमार तिवारी ने 17 सितंबर को जलकल परिसर से की थी। अब तक 113 कुत्तों का टीकाकरण हुआ है। इस टीकाकरण के दौरान यह भी पता किया जा रहा है कि कोई खतरनाक नस्ल के कुत्ते पाले हैं या नहीं। हिंसक कुत्ता पालने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एक टीकाकरण वाहन के साथ पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग के डॉक्टर हैं। जो वार्डों में जाकर कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण कर रहे हैं ताकि उनकी ओर से काटने पर किसी को रैबीज न फैले। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि वार्डवार टीकाकरण कराया जा रहा है। प्रतिदिन 20 से 25 कुत्तों का टीकाकरण हो रहा है। टीम वार्ड में जाकर कुत्तों को पकड़कर टीका लगा रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Politics: चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, गरीबों का घर जबरदस्ती उजाड़ना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं
विज्ञापन
इस दौरान हिंसक कुत्तों पर भी नजर रखा जा रहा है। प्रतिबंधित कुत्ता पालने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान है। शासन स्तर से भी इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। स्मार्ट काशी एप पर कुत्तों के पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई है।