फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken on taking extra money and not wearing life jacket: DM

अतिरिक्त रुपये लेने और लाइफ जैकेट नहीं पहनाने पर होगी कार्रवाई : डीएम

Fri, 31 Jan 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on taking extra money and not wearing life jacket: DM
वाराणसी। डीएम एस राजलिंगम और अपर पुलिस कमिश्नर डॉ. एस चनप्पा ने बृहस्पतिवार को गोदौलिया चौराहा, मंदिर कॉरिडोर, रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दर्शन के लिए लाइन में खड़े भक्तों से दोनों अफसरों ने बातचीत की। गिरजाघर चौराहे के पास सामान बेच रहे रेहड़ी पटरी और ठेला लगाने वालों को चेतावनी दी कि अगर फिर से कोई भी दुकान लगाई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने उन्होंने दशाश्वमेध घाट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नाव में बैठने वाले लोगों से कहा कि अगर कोई भी नाव चालक अतिरिक्त किराया वसूलता है या बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को बैठाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि इसके संबंध में पास की पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद दशाश्वमेध घाट से एनडीआरएफ की मोटर से ललिता घाट पहुंचे और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने ट्रेनों के संचालन, ठहराव और यात्रियों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। डायरेक्टर ने स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को हटवाने का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने यातायात पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed