फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against two accountants for filing false reports in IGRS in varanasi

Varanasi News: आईजीआरएस में झूठी रिपोर्ट लगाने पर दो लेखपालों पर होगी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने SDM को दिया आदेश

Fri, 20 Sep 2024 10:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Sep 2024 10:38 AM IST
सार

आईजीआरएस में झूठी रिपोर्ट लगाने पर दो लेखपालों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। इसके लिए मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने संबंधित एसडीएम को आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Action will be taken against two accountants for filing false reports in IGRS in varanasi
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाने के मामले में मंडल के दो लेखपालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीएम को आदेश दिया है। दरअसल शिकायतकर्ता अरविंद की ओर से पिंडरा तहसील के ग्राम नेवादा में प्लॉट नंबर 763 के समीप चकरोड की पैमाइश कराकर रास्ता देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। 

विज्ञापन


इस संबंध में संबंधित लेखपाल अजीत कुमार ने बिना पैमाइश, सीमांकन कराए झूठी रिपोर्ट लगा दी। मंडलायुक्त ने अविलंब प्रार्थना पत्र के संबंध में चकमार्ग की पैमाइश कराकर चकरोड खाली कराने के लिए निर्देशित करते हुए लेखपाल के खिलाफ झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाजीपुर जिले की सैदपुर तहसील के हसनपुर ग्राम के शिकायतकर्ता शम्सुद्दीन ने आराजी संख्या 149 क जो कब्रिस्तान की जमीन है। इसके सीमांकन के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर संबंधित लेखपाल कृष्णकांत सिंह ने गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जबकि यह प्रकरण न्यायालय से 2017 में खारिज हो चुका था। जिसके रेस्टोरेशन के लिए 2022 में पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जिस पर न्यायालय ने आज तक कोई विचार नहीं किया। 


मंडलायुक्त ने कब्रिस्तान का सीमांकन कराते हुए संबंधित लेखपाल के खिलाफ गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया। मंडलायुक्त ने इन दोनों लेखपालों को आगे भी शिकायतों का समाधान संतुष्टि जनक न करने पर गंभीर कार्रवाई की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed