फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against the principals if the students are left out from vaccination

टीकाकरण से छूटे छात्र तो प्रधानाचार्यों पर होगी कार्रवाई

Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the principals if the students are left out from vaccination
कोरोना संक्रमण की वजह से विश्वविद्यालय और जिले के इंटर तक के विद्यालय 16 जनवरी तक बंद हैं, लेकिन 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले मेगा टीकाकरण अभियान के लिए सभी छात्राें को विद्यालय आना पड़ेगा। इसमें जिन छात्रों ने टीकाकरण करा लिया है, उन्हें प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य के पास जमा करना होगा। इसके बाद वह घर चले जाएंगे, जबकि बाकी बच्चों को उनके विद्यालय और आसपास के केंद्र पर टीका लगाया जाएगा। इसमें लापरवाही पर प्रधानाचार्यों पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान में इंटर तक के सभी विद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्कृत विद्यालय, कोचिंग संस्थाएं, मदरसा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि विद्यालयों में एक जनवरी 2004 और एक जनवरी 2007 के बीच जन्म किशोरों अनिवार्य रूप से आएंगे। उनके टीकाकरण की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी। कहा कि इसमें लापरवाही पर शिथिलता पाये जाने पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में विद्यालय के नजदीक के पीएचसी, सीएचसी से संपर्क कर टीकाकरण करवाने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed