फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against the officials who made the wrong project

गलत प्रोजेक्ट बनाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 06 Apr 2021 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the officials who made the wrong project
वाराणसी। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने ट्रांस वरुणा परियोजना में 50 हजार हाउस होल्ड कनेक्शनों में से 25 हजार घरों के लिए सीवर कनेक्शन का प्रावधान नहीं करने, गलत प्रोजेक्ट तैयार करने के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव ने शाहीनाले की सिल्ट सफाई का कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि 30 जून तक यह काम पूरा कराएं। बैठक से पूर्व अपर मुख्य सचिव ने शाही नाले और रविदास पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके लिए जल निगम के मुख्य अभियंता और महाप्रबंधक को उन्होंने फटकार लगाई। संयुक्त प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया कि 15 दिन में ठोस काम नहीं हुआ तो इन पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम को निर्देश दिया कि मौके पर क्षेत्र के एसीएम को भेजकर स्थलीय सत्यापन कराएं। शाही नाले की सफाई के लिए 83.68 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में अब तक 60.60 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शाही नाले की सफाई के लिए दो और प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया। ताकि कार्य की गति बढ़ाई जा सके। 670 मीटर के बचे कार्य के लिए 370 मीटर और पाइप तैयार कराने का निर्देश दिया। 120 एमएलडी के गोइठहां एसटीपी में ऑनलाइन वाटर मानीटरिंग सिस्टम का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा तथा नगर आयुक्त गौरांग राठी संग जल निगम, गंगा प्रदूषण, जल संस्थान तथा नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

---
तीस तक ठीक कराएं पाइप लाइन लीकेज
जलापूर्ति की आपूर्ति लाइन में लीकेज की समस्या पर अपर मुख्य सचिव ने जल निगम के मुख्य अभियंता से पूछा कि कितने जगह यह समस्या है। कैसे व कब तक ठीक करा दिया जायेगा। कितनी जगह सड़कें खोदी हुई हैं, लेकिन अभियंता स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 30 अप्रैल तक दो शिफ्टों में कार्य कराकर लीकेज ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि मजिस्ट्रेट से स्थलीय सत्यापन कराएं। मुख्य अभियंता से कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, कहीं किसी भी क्षेत्र में लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित कर लिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सड़कों की खोदाई का तैयार होगा डाटाबेस
शहर की सड़कों की खोदाई के बारे में जानकारी ली। बताया कि गेल इंडिया, आईपीडीएस, स्मार्ट सिटी तथा सीवर के लिए कितनी जगह सड़क खोदी गई है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सीवर के लिए 5 जगहों पर कार्य चल रहा है। नगर विकास सचिव ने निर्देश दिया कि डाटा बेस तैयार किया जाय, जिसमें सड़कों की खोदाई का संपूर्ण विवरण दर्ज हो। किस कार्यदायी संस्था द्वारा कितनी जगह सड़क खोदी गई, कहां-कहां कार्य चल रहा है, कितने दिनों में कार्य पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर के बाद कहीं भी सड़क खोदी हुई नहीं दिखाई देनी चाहिए।

---
आठ टैंकों की मरम्मत का निर्देश
58 ओवरहेड टैंक जिले में हैं। इसमें 27 सिस वरुणा तथा 31 ट्रांस वरुणा के हैं। इसमें 8 टैंक पूरी तरह काम नहीं कर रहे हैं। इनकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। 30 हजार घर यानी डेढ़ लाख आबादी के लिए ट्रांस वरुणा के तहत पेयजल कनेक्शन के लिए 120 करोड़ की जल निगम की कार्ययोजना देखी। पेयजल तथा सीवरेज परियोजना समय से पूरा होने और उसकी गुणवत्ता में कमी से लोगों को योजना का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है। परियोजना की लागत भी बढ़ जा रही है। उन्होंने इसके लिए संबंधित विभाग में अनुशासन की कमी को जिम्मेदार बताया। उन्होंने बड़े अधिकारियों को स्थलीय भ्रमण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed