फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against five tax inspectors who make poor recovery in varanasi nagar nigam

वाराणसी: खराब वसूली करने वाले पांच कर निरीक्षकों पर होगी कार्रवाई, 60 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 24.18 करोड़ की वसूली हुई

Mon, 08 Nov 2021 10:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 10:16 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम के पांच कर निरीक्षकों पर गृहकर वसूली में खराब प्रदर्शन करने पर कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 60 करोड़ गृहकर वसूली के लक्ष्य के मुकाबले 24.18 करोड़ वसूली ही की जा सकी है। 

विज्ञापन
Action will be taken against five tax inspectors who make poor recovery in varanasi nagar nigam
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

गृहकर वसूली में खराब प्रदर्शन करने वाले वाराणसी नगर निगम के पांच कर निरीक्षकों पर कार्रवाई होगी। सोमवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने कम वसूली करने वाले निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कैंप कार्यालय में चालू वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक की गई गृहकर वसूली की प्रगति की जानकारी ली। पता चला कि अक्तूबर तक 60 करोड़ गृहकर वसूली के लक्ष्य के मुकाबले 24.18 करोड़ वसूली की गई है। जबकि कम से कम 50 फीसदी वसूली हो जानी चाहिए थी। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


आदमपुर जोन के राजस्व निरीक्षक अमरजीत तिवारी की सबसे कम महज 18.07 प्रतिशत गृहकर वसूली मिली। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इसके अलावा चार अन्य कर निरीक्षकों की वसूली खराब पाई गई। नगर आयुक्त ने उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाली जोन के राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार को सबसे अधिक वसूली (60.49 फीसदी) पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह छह अन्य निरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया। नगर आयुक्त ने पांचों जोन के 10-10 बड़े बकाएदारों के फाइलों की समीक्षा की। बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए कानूनी हथकंडे अपनाने का निर्देश दिया। जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर निरीक्षकों का प्रतिदिन का लक्ष्य बनाकर वसूली कराएं।  


सब जोन में 14 से लगेंगे शिविर  

नगर आयुक्त ने 14 से 17 नवंबर तक नगर निगम के सभी 14 सब जोन में शिविर लगाकर गृहकर वसूली का निर्देश प्रभारी अधिकारी (कर) पीके द्विवेदी को दिया। इसमें जीआईएस नोटिस में प्राप्त आपत्तियों का त्वरित निस्तारण कराकर जमा कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed