फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   action plan prepared for BHU More coaches and doctors on campus EC meeting discussion on contractual staff

बीएचयू में 20 साल की कार्ययोजना तैयार: कैंपस में कोच और डॉक्टर्स बढ़ेंगे, ईसी की बैठक; संविदाकर्मियों की चर्चा

Tue, 22 Sep 2026 06:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 22 Sep 2026 06:02 AM IST
सार

बीएचयू में अगले 20 वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने पर मंथन हुआ। पांच घंटे चली एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में कैंपस में कोच और डॉक्टरों की नियुक्तियों पर चर्चा हुई। संविदाकर्मियों को स्थायी करने की फाइल यूजीसी को भेजने की बात कही गई। निर्माण कार्यों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। उप कुलसचिव वेलू को बीएचयू से हटाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
action plan prepared for BHU More coaches and doctors on campus EC meeting discussion on contractual staff
ईसी की बैठक में शामिल होने जाते सदस्यगण। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू में सोमवार को पांच घंटे तक चली एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) की बैठक में विश्वविद्यालय के अगले 20 साल की कार्ययोजना तैयार की गई। अगले 20 साल में एकेडमिक से लेकर परिसर में बढ़ाई जाने वाली सुविधाओं और बीएचयू अस्पताल में इलाज की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विमर्श हुआ। तय किया गया कि हॉस्टलों के मेस में भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ खेलकूद का भी विस्तार किया जाएगा। परिसर में वॉलीबॉल और फुटबॉल के अलावा निशानेबाजी, बॉक्सिंग और तैराकी के कोच बढ़ाए जाएं।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जगह-जगह चल रहे निर्माण कार्य पर ईसी सदस्यों ने आपत्ति जताई। सदस्यों ने कहा कि जितनी जरूरत हो उतना ही नया निर्माण कराया जाए। लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा को नियमित करने की मांग उठी। बैठक के दाैरान यह फैसला लिया गया कि अस्थायी कर्मचारियों के प्रमोशन की फाइल यूजीसी को भेज दी जाए। अस्पताल में डाॅक्टरों की कम संख्या पर चिंता जताई गई। 

विज्ञापन

सदस्यों ने कुलपति से कहा कि प्रस्ताव बनाकर डाॅक्टरों की नियुक्तियां तेजी से की जाएं। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को कम परेशानी होगी। अस्पताल में मल्टीलेवल पार्किंग जल्दी तैयार कराई जाए। बैठक में ये भी बात हुई कि तेलुगु प्रोफेसर वेंकटेश्वर लू को हाईकोर्ट ने राहत दे दी है, लेकिन अगली बैठक में इस मामले पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर को लेकर बढ़ रही नाराजगी को भी बैठक में उठाया गया, इस पर नियंत्रण की सहमति बनी।

विज्ञापन

डीएसीपी से डॉक्टरों का प्रमोशन जल्द हो
बैठक में डीएसीपी प्रमोशन देने का फैसला लिया गया। वहीं, उप कुलसचिव वेलू को बीएचयू से हटाने का मुद्दा उठा। अस्पताल की सुविधाओं को विस्तार देने के लिए एक कमेटी बनाई जाए। आधुनिक चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेद से जुड़े डॉक्टरों की डीएसीपी (डायनेमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन) प्रमोशन हो। डॉ. सुशील वैद्य का मामला अंतिम में रखा गया तो ईसी के सदस्यों ने कहा कि इसे पढ़ने का समय दिया जाए। अब तीन महीने पर इस पर चर्चा होगी। वहीं, प्रो. ओमशंकर की पूर्व में चल रही जांच की फाइल की समीक्षा हुई। इस प्रकरण में विवि प्रशासन ने ईसी सदस्यों को बताया कि प्रो. ओमशंकर को एक पत्र देकर जवाब मांगा गया है। 15 दिन में जवाब आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed