फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action

विधायक की जांच में खुली पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार की पोल, हाथ लगाते ही टूट गई टाइल्स

Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Action
विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव की जांच में पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। पीडब्ल्यूडी की ओर से भिखारीपुर से लेकर अमरा अखरी तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक ने मौके का निरीक्षण किया। सड़क में मानकों से विपरीत घटिया दर्जे का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने निरीक्षण के दो वीडियो डीएम को भेजा। साथ ही सामग्री की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने निरीक्षण के दौरान घटिया सामग्री का सैंपल ले लिया। ताकि बाद में पीडब्ल्यूडी सैंपल न बदलने पाएं। विधायक के फोन के बाद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने एसीएम प्रथम को निर्माण कार्य की जांच के लिए भेजा। मौके पर विधायक और एसीएम ने पाया कि पाथवे में गंगा बालू के स्थान पर धूल का प्रयोग किया जा रहा था। पाथवे के लिए लगाई जा रही टाइल्स कोरोना से उबरे शारीरिक रूप से कमजोर विधायक के हाथ लगाते ही टूट गई। टाइल्स बहुत कमजोर और घटिया क्वालिटी की थी। जोड़ाई में भी मोरंग के स्थान पर गंगा बालू का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

अधिकारियों को लगाई फटकार्र
इंट भी तीसरे दर्जे की पाई गई। सड़क का पानी नाले तक पहुंचाने के लिये सभी स्थानों पर पाइप नहीं लगाए गए थे। पाइप की मोटाई भी बहुत कम थी। कई स्थानों पर पेयजल पाइप में लीकेज के बाद भी सड़क बना दी गई। जिस कारण सड़क बनते ही टूटने लगी। विधायक ने घटिया निर्माण सामग्री पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुग्रीव राम और कनिष्ठ अभियंता वाईएन मिश्रा को फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही व जानबूझकर घटिया सामग्री का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की सरकार जनता के लिए, जनता के द्वारा बनाई गई है। वह जनता के हित में ही कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed