फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action against doctor if patient return without treatment to hospital

सरकारी अस्पतालों से बिना इलाज लौटे मरीज तो डॉक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 02 Jan 2019 11:35 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 02 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Action against doctor if patient return without treatment to hospital
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम - फोटो : amar ujala
वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों से बिना इलाज मरीजों को लौटाए जाने के मामले को डीएम सुरेंद्र सिंह ने गंभीरता से लिया है। चेतावनी दी कि अगर अस्पतालों से बिना इलाज मरीज लौटे तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने अस्पतालों की ओपीडी में अधिक से अधिक मरीजों को देखे जाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन


उन्होंने पैथोलॉजी सेंटरों की व्यापक तरीके से जांच करने तथा एक्ट का उल्लंघन करने वाले पैथालॉजी सेंटरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशी विद्यापीठ की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब मिलने पर इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पूर्व में दिए गए निर्देश के बाद भी कोई सुधार न होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर स्थिति संतोषजनक न मिलने पर नोटिस जारी किया जाए।


बैठक में बच्चों के टीकाकरण कार्य में सहयोग न देने वाले विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीबी सिंह, मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. बीएन श्रीवास्तव, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी कुशवाहा सहित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed