फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action after Bhadohi fire Police officers arrived at durga puja pandals of Varanasi

भदोही अग्निकांड के बाद एक्शन: वाराणसी के पूजा पंडालों में पहुंचे पुलिस अधिकारी, कराया फायर सेफ्टी ऑडिट

Mon, 03 Oct 2022 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Oct 2022 04:28 PM IST
सार

भदोही के औराई में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग के बाद बनारस में पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मानकों की पड़ताल शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Action after Bhadohi fire Police officers arrived at durga puja pandals of Varanasi
पूजा पंडाल पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग के बाद बनारस में पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मानकों की पड़ताल शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने पूजा समितियों के लिए गाईडलाइन जारी कर दी है। पंडालों में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग से फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ओर से सोमवार को फायर सेफ्टी ऑडिट कराया गया। इस दौरान आग लगने की सूचना पर मॉकड्रिल भी किया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष कुमार ने पूजा-पंडालों का भ्रमण किया। आग से बचाव के तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद हथुआ मार्केट और बंगाली टोला बने पूजा पंडालों में मॉक ड्रिल कराया गया। यहां पुलिस कमिश्नर ने रिस्पॉन्स टाइम में सुधार करने के उपायों से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 से ज्यादा पूजा पंडालों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं

Action after Bhadohi fire Police officers arrived at durga puja pandals of Varanasi
बंगाली टोला पूजा पंडाल में फायर कर्मियों के साथ पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी शहर में महज 110 पूजा पंडालों को ही फायर एनओसी दी गई। जबकि चार सौ से ज्यादा छोटे-बड़े पूजा पंडालों में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं है। अब हादसे के बाद फायर ब्रिगेड भी जागा है। आग से बचाव को लेकर बालू, पानी और अन्य राहत बचाव के बारे में पंडाल आयोजकों को सचेत किया गया।

रविवार की रात मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने पूजा पंडालों पर आग से बचाव को लेकर निरीक्षण किया। खुले और नंगे तार को तुरंत वायरिंग कराने और कपड़े के ऊपर से गए तारों को अंडरग्राउंड कराया। वहीं, खामियों को तुरंत दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं, तीन बाइक फायर टेंडर को लगातार घनी आबादी वाले पूजा पंडालों के भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया। सोमवार को सभी बडे़ पूजा पंडालों पर आग लगने की स्थिति में क्या करें, इस पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
 

क्या है पूजा पंडाल में आग से बचाव के मानक

अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार पूजा पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार कम आठ फीट चौड़ा होना चाहिए। फायर उपकरण, बालू भरी बाल्टी और पानी पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। बिजली के तार पूजा पंडाल में ऊपर नहीं होने चाहिए। पंडाल में सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करना चाहिए। जबकि पूजा पंडाल में लगे कपड़ों पर अमोनियम सल्फेट, अमोनियम कार्बोनेट, बोरेक्स और बोरिक एसिड का लेप लगाकर फायर प्रूफ बनाया जा सकता है। पूजा पंडाल में आकस्मिक निकास द्वार भी होना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed