{"_id":"590f4d444f1c1b3a54850e23","slug":"acm-reached-varanasi-shooting-range-for-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी शूटिंग रेंज में अनियमितता की जांच करने पहुंचे एसीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी शूटिंग रेंज में अनियमितता की जांच करने पहुंचे एसीएम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 07 May 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
शूटरों ने लगाया था वसूली का आरोप, एसीएम ने डीएम को दी रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिला रायफल क्लब के शूटिंग रेंज में अनियमितता की जांच करने रविवार को एसीएम चतुर्थ त्रिभुवन और सीओ कैंट प्रशांत कुमार पहुंचे। शूटरों ने आरोप लगाया था कि शूटिंग के लिए उनसे धन उगाही की जाती है।
एसीएम ने शूटरों के साथ ही रेंज के कर्मचारियों के भी बयान लिए। जांच के बाद उन्होंने पूरी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
कुछ शूटरों ने शिकयत की थी कि शूटरों के लिए आए कारतूस सौ-दो सौ रुपये में बेचे जा रहे हैं। उनसे भी पैसे की मांग की जाती है।
यह भी शिकायत थी कि प्रतियोगिता से पूर्व स्पोर्ट्स रायफल निर्गत न होने से परेशानी होती है। शूटरों का आरोप था कि खिलाड़ियों को कागजात में अपने कोच का नाम लिखने से मना किया जाता है।
खिलाड़ियों के साथ अभद्रता की जाती है। एसीएम ने इस बाबत शूटर विशाल विश्वकर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह एवं रेंज के वरिष्ठ लिपिक और आरआई से पूछताछ की। शूटिंग रेंज के कर्मचारियों को शूटरों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई।