फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Achievement Varanasi is first city in country with highest number of GI tag exhibition in UP International Tra

उपलब्धि: बनारस सबसे ज्यादा जीआई टैग वाला देश का पहला शहर, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगेगी प्रदर्शनी

Fri, 15 Sep 2023 10:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 10:14 AM IST
सार

बनारस देश का पहला शहर है जहां के उत्पादों को सबसे ज्यादा जीआई टैग मिले हैं। यहां के 23 उत्पादों को अब तक जीआई टैग मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
Achievement Varanasi is first city in country with highest number of GI tag exhibition in UP International Tra
बनारसी साड़ी को मिला जीआई टैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस देश का पहला शहर है जहां के उत्पादों को सबसे ज्यादा जीआई टैग मिले हैं। यहां के 23 उत्पादों को अब तक जीआई टैग मिल चुके हैं। खास बात ये कि इन 23 उत्पादों की प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 सितंबर तक ''यूपी गोज इंटरनेशनल'' ट्रेड शो में लगाई जाएगी। इससे वैश्विक मंच पर वाराणसी के जीआई उत्पादों का प्रचार-प्रसार होगा।

विज्ञापन


दुनिया भर के लोग काशी के कलाकारों और उनकी कलाओं से परिचित होंगे। इस प्रदर्शनी में देश भर की कलाओं का प्रदर्शन होगा। ऐसे में अकेले वाराणसी शहर ही अपने 23 जीआई उत्पादों के साथ देश व शहर का मान बढ़ाएगा। इसमें प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को उद्योग विभाग और जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। वाराणसी की काष्ठकला, गुलाबी मीनाकारी, बनारसी साड़ियां, ग्लास बीड्स आदि का काम करने वाले कारीगर इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन

ये हैं 23 उत्पाद

बनारसी ब्रोकेड व बनारसी साड़ी, बनारसी लंगड़ा आम, सफेद बैंगन, बनारसी पान, आदमचीनी चावल, हैंडमेड कारपेट, चंपा साड़ीज एंड फैब्रिक, गुलाबी मीनाकारी, काष्ठकला, हैंडमेड दरी, ब्लैक पॉटरी, मेटल रिपोजिटरी क्राफ्ट, वॉल हैंगिंग, सॉफ्ट स्टोन जाली वर्क, बलुवा पत्थर, बुडेन कार्विंग, हैंडब्लॉक प्रिंट, जरदोजी, पीतल बर्तन, ग्लेज पॉटरी, ब्रास वेयर, नगीना वुड क्राफ्ट और आंवला।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में जल्द होंगे 75 जीआई उत्पाद

वाराणसी के जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 54 जीआई टैग वाले उत्पाद हैं। इनमें से पूर्वांचल के 27 और अकेले वाराणसी जिले के 23 उत्पाद हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख ओडीओपी उत्पादों को भी जीआई टैग मिल चुका है। जिस तरह से प्रदेश में उद्यमिता बढ़ रही है उससे प्रदेश में जल्द ही जीआई उत्पादों की संख्या बढ़कर लगभग 75 होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed