{"_id":"5f44d3608ebc3e4ae2047cdd","slug":"accused-youth-who-was-detained-ran-away-from-sarnath-police-station-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सारनाथ थाने में पूछताछ के लिए बैठाया गया युवक भागा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सारनाथ थाने में पूछताछ के लिए बैठाया गया युवक भागा, मचा हड़कंप
Tue, 25 Aug 2020 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ थाने में चोरी के प्रकरण में पूछताछ के लिए बैठाया गया चांदमारी निवासी बादशाह मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सारनाथ थाने की अलग-अलग पुलिस टीमें युवक की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
चांदमारी निवासी बादशाह और उसके एक दोस्त को चोरी के मामले में शक के आधार पर पुलिस पूछ्ताछ के लिए सारनाथ थाने ले आई थी। थाने के कार्यालय में बादशाह बैठा हुआ था। इसी बीच उसने लघुशंका की बात कही और फिर होमगार्ड को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
इस संबंध में सारनाथ इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक को चोरी के एक मामले में शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह फिलहाल किसी मामले में वांछित नहीं था। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन