{"_id":"65e4d61ef3dee4f53803d6b7","slug":"accused-of-robbery-from-saw-mill-operator-arrested-in-bhu-varanasi-news-c-20-vns1013-532148-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में आरा मिल संचालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में आरा मिल संचालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के मालवीय शिशु विहार के पास आरा मिल संचालक मिथिलेश तिवारी को मारपीट और 11893 रुपये लूट के आरोपी को लंका पुलिस ने रविवार को साकेत नगर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2250 रुपये बरामद किए गए। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी धीरज सिंह गाजीपुर के खानपुर का निवासी है। नरिया के साकेतनगर में किराये के मकान में रहता है। धीरज सिंह के खिलाफ लंका, चितईपुर और गाजीपुर में 11 मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट और लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। सामने घाट के मदरवा निवासी मिथिलेश तिवारी बीएचयू परिसर में नीलामी के पेड़ की कटाई करा रहे थे। इस दौरान उन्हें मारपीट कर नकदी लूट ली गई थी।
जमीन की धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज
सिंधौरा। कस्बे के मरुई गांव में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मरुई निवासी पीड़िता छाया देवी ने बताया कि गांव के शिवजनम मिश्रा से 3 लाख में जमीन विक्रय के लिए सौदा किया था। सात नवंबर 2023 को जमीन का बैनामा दबाव में शिवजनम ने करा लिया। शिवजनम ने चेक दिया जो, तीन बार बाउंस हो गया। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
रिटायर्ड सीएमओ समेत दो मकान में चोरी
शिवपुर। थानाक्षेत्र के पटेल नगर कालोनी में रिटायर्ड सीएमओ राजेंद्र प्रसाद समेत दो मकान को चोरों ने खंगाल दिया। नकदी, आभूषण समेत अन्य घरेलू सामान समेट ले गए। पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सोनभद्र के सेवानिवृत्त सीएमओ राजेंद्र प्रसाद मकान बंद कर कहीं गए हुए थे। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 40 हजार नकद, आभूषण समेट लिया। पीछे के हिस्से में किराएदार अनिल कुमार पाल के भी कमरे का ताला तोड़कर 80 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया चौबेपुर के भरथरा स्थित मकान पर कार्यक्रम में शामिल होने अनिल पाल पूरे परिवार के साथ गए थे। रविवार शाम पत्नी चंदा पाल कमरे पर पहुंची तो चोरी की जानकारी हुई। मकान मालकिन जड़ावती देवी ने थाने में तहरीर दी।