{"_id":"5f1c756042e8fa12752e36c3","slug":"accused-of-rape-ran-away-from-temporary-prison-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Crime News Today: अस्थायी जेल से दुष्कर्म का आरोपी भागा, घटना के बाद 178 बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Crime News Today: अस्थायी जेल से दुष्कर्म का आरोपी भागा, घटना के बाद 178 बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट
Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के इंग्लिशया लाइन स्थित कमलापति इंटर कॉलेज में बने अस्थायी जेल से शनिवार की शाम किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में बंद एक बंदी चकमा देकर भाग निकला। मामला उजागर हुआ तो जेल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। देर रात तक खोजबीन के बावजूद आरोपित का पता नहीं लगा। वहीं, इस घटना के बाद 178 बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
भेलूपुर थाने की पुलिस द्वारा किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में आशीष पाल को गिरफ्तार कर कमलापति इंटर कॉलेज स्थित अस्थायी जेल में बीती 14 जुलाई को दाखिल किया गया था। शनिवार की शाम वह शौच के बहाने कमरे से निकला। इसी दौरान जेलकर्मियों को चकमा देकर वह पीछे की चहारदीवारी फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन
शाम में गणना के दौरान एक बंदी कम मिला तो कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जेल अधिकारियों के सामने गिनती में पता लगा कि किरहिया जिवधीपुर निवासी आशीष पाल गायब है।
विज्ञापन
जिला कारागार के अधीक्षक पवन त्रिवेदी ने बताया कि निगरानी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फरार हुए बंदी के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।