{"_id":"66ea9bb672df291cea0db7cb","slug":"accused-of-plotting-murder-of-shopkeeper-jailed-in-varanasi-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की हत्या का मामला: साजिश रचने के आरोपी गए जेल, गोली मारने वालों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की हत्या का मामला: साजिश रचने के आरोपी गए जेल, गोली मारने वालों की तलाश
Wed, 18 Sep 2024 02:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:52 PM IST
सार
चौबेपुर थाने के बिरनाथीपुर गांव में सिगरेट न देने पर दुकानदार की हत्या हुई थी। मामले में साजिश रचने के आरोपी जेल गए। वहीं गोली मारने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों को भेजा गया जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव निवासी दुकानदार शारदा यादव की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मंगलवार को उगापुर के मुलायम यादव और आलोक कुमार यादव को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसओजी और चौबेपुर थाने की पुलिस शारदा की गोली मार कर हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव में शारदा यादव अपने घर के सामने गुमटी खोला हुआ था। बीते 12 सितंबर की रात 12:30 बजे अपाचे बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों शारदा को आवाज देकर उसे जगाया और सिगरेट मांगी। शारदा ने देने से मना कर दिया तो उसके गले पर गोली मार बदमाशों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया कि मुलायम के आपराधिक प्रवृत्ति के पांच दोस्त हैं, वह सभी उगापुर और धौरहरा के रहने वाले हैं। उनमें से अपाचे बाइक सवार दो युवक 12 सितंबर की शाम अपने घर से निकले थे तो अब तक वापस नहीं आए। उनमें से एक की हिस्ट्रीशीट खुली है और वह हत्या सहित कई अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उगापुर और आसपास के गांवों के लोगों में उसका खौफ इस कदर है कि उसके खिलाफ कोई मुंह नहीं खोलता है। पुलिस टीमें उगापुर से लापता उन्हीं दोनों बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन