फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of firing on BC operator arrested for not giving liquor varanasi police raid continues in search of two others

वाराणसी: शराब नहीं देने पर बीसी संचालक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश में दबिश जारी

Sun, 20 Mar 2022 02:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 02:37 PM IST
सार

वाराणसी के प्रेमचंद कॉलोनीर में तुलसी निकेतन के पास बीत शुक्रवार को शराब की मांग को लेकर बृजेश सिंह उर्फ राजू सिंह पर तीन आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। सीने और पेट में गोली लगने से घायल  बृजेश का उपचार बीएचयू अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन
Accused of firing on BC operator arrested for not giving liquor varanasi police raid continues in search of two others
पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी मुन्ना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के प्रेमचंद कॉलोनी में होली वाले दिन शराब नहीं देने पर बीसी संचालक को गोली मारने के आरोपी को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने रविवार को पांडेयपुर स्थित राय साहब बगीचे से गिरफ्तार किया। वहीं हत्या के प्रयास मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


 लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के अनुसार प्रेमचंद चंद कॉलोनी में  तुलसी निकेतन के पास शुक्रवार को शराब की मांग को लेकर जौनपुर थानागद्दी निवासी बृजेश सिंह उर्फ राजू सिंह पर तीन आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। पांच से छह राउंड फायरिंग में बृजेश के सीने और पेट में तीन गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन


बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में बृजेश को भर्ती कराया गया है। इस मामले में बृजेश के भाई विपिन सिंह ने प्रेमचंद कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह और मखंचू सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। उसी मुकदमे में वांछित चंदौली के अलीनगर थाना अंतर्गत नई कोट निवासी राज बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को गिरफ्तार  किया गया। वहीं दो अन्य आरोपियों जितेंद्र और मखंचू की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश से भी घटना को जोड़कर तफ्तीश कर रही पुलिस

लालपुर-पांडेयपुर इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी मुन्ना सिंह हत्या के मामले में हाल ही में जमानत पर छूटकर आया है। अन्य का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बृजेश का भाई विपिन सिंह लालपुर वाहन स्टैंड से अपनी सवारी जीप चलवाता है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश से भी घटना को जोड़कर तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed