फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of culpable homicide of Lassi seller arrested

Varanasi News: लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of culpable homicide of Lassi seller arrested
वाराणसी। पुरानी रंजिश को लेकर लस्सी विक्रेता पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर उसकी गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक आरोपी को जैतपुरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डिगिया निवासी बच्चा उर्फ विशाल खरवार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चौक क्षेत्र में लस्सी बेचने वाला विकास उर्फ विक्की यादव एक नवंबर 2024 की रात लगभग 10 बजे ईश्वरगंगी पोखरा निवासी अपने एक परिचित से मिलने जा रहा था। उसी दौरान रस्ते में बच्चा और सूरज यादव अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिए थे। इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों ने विकास को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे और रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान विकास उर्फ विक्की यादव की 22 नवंबर 2024 को मौत हो गई। इस मामले में जैतपुरा थाने की पुलिस ने आरोपी बच्चा उर्फ विशाल खरवार और सूरज यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बच्चा उर्फ विशाल खरवार नीलकंठ त्रिमुहानी के समीप स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के समीप है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed