फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused in Chowk silver robbery arrested in police encounter; SOG in-charge injured.

Varanasi News: चौक में चांदी लूट के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एसओजी प्रभारी घायल

Tue, 04 Aug 2026 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Accused in Chowk silver robbery arrested in police encounter; SOG in-charge injured.
लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर में हुए मुठभेड़ में घायल एसओजी प्रभारी गौरव कुमार। स्रोत पुलिस
चौक चांदी व्यापारी लूटकांड : पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एसओजी प्रभारी घायल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। चौक क्षेत्र में आभूषण व्यवसायी से चांदी लूटकांड में शामिल दो आरोपियों को चौक पुलिस और एसओजी ने सोमवार की देर रात लंका के लौटूवीर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों शाबिर और माशाल्लाह मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया के रहने वाले हैं। दोनों के दोनों पैरों में गोली लगी है।
बदमाशों की गोली से एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के दाहिने बांह में गोली लगी। एसओजी प्रभारी के साथ ही आरोपियों को बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों के पास से 4 किलो चांदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि चौक पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि लूट मामले में दो बदमाश लंका थाना क्षेत्र में है। इस आधार पर टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने गाड़ी छोड़कर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई, अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और शेष बरामदगी की प्रक्रिया जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि चांदी लूट की यह वारदात 16 जुलाई को चौक थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में हुई थी। दोनों आरोपी सफेद रंग की बलेनो कार से जा रहे थे। डाफी टोल प्लाजा के नीचे लोटूबीर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर में हुए मुठभेड़ में घायल एसओजी प्रभारी गौरव कुमार। स्रोत पुलिस

लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर में हुए मुठभेड़ में घायल एसओजी प्रभारी गौरव कुमार। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed