{"_id":"683ca0f0540b8f7aea048b76","slug":"accused-arrested-mother-had-vowed-to-get-justice-for-her-daughter-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मां ने खाई थी बेटी को न्याय दिलाने की कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मां ने खाई थी बेटी को न्याय दिलाने की कसम
Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:48 AM IST
सार
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने कसम खाई थी और उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शिवपुर स्थानीय थाने की पुलिस ने भोजूबीर, नरायनपुर निवासी 24 वर्षीय अरमान अहमद उर्फ अमन को रविवार को पिसौर पुल के पास से गिरफ्तार किया। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि एक महिला ने अपनी नौ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में अरमान अहमद उर्फ अमन के खिलाफ शनिवार को शिकायत की थी।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उनकी बेटी को आरोपी युवक दो साल से परेशान कर रहा था। वह लोकलाज के डर से चुप रहती थी। जब उसने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया तो वह किसी तरह से हिम्मत जुटा कर पुलिस के पास तक पहुंची।
विज्ञापन