फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused arrested for cyber fraud worth lakhs involving a scheme to sell silk on Facebook.

Varanasi News: फेसबुक पर सिल्क बेचने का झांसा, लाखों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cyber fraud worth lakhs involving a scheme to sell silk on Facebook.
चौबेपुर। सोशल मीडिया पर सस्ते दाम में सिल्क के बंडल बेचने का लालच देकर देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दीम अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी फेसबुक पर फर्जी पहचान बनाकर ग्राहकों से पहले ऑनलाइन भुगतान कराता था और फिर न सामान भेजता था, न ही उनका फोन उठाता था। दीम अहमद डुबकिया चौबेपुर का निवासी है। प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान आरोपी का सुराग मिला। तकनीकी विश्लेषण, सीडीआर, सीएएफ, आईएमईआई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गुलनाज अंसारी सिल्क नाम से फेसबुक आईडी बनाई थी, जिस पर सिल्क के बंडलों की आकर्षक तस्वीरें पोस्ट कर ग्राहकों को कम कीमत का लालच दिया जाता था। ग्राहक से ऑनलाइन भुगतान के बाद वह न तो माल भेजता था और न ही संपर्क में रहता था। जांच में महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 56 हजार रुपये, पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से 1.94 लाख रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है। दोनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त स्मार्टफोन बरामद किया है। उसके बैंक खातों, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि
विज्ञापन

आशंका है कि आरोपी ने इसी तरीके से कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article