फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accusations swindling 90000 under pretext sending abroad and issuing threats money demanded back

यूपी: विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये हड़पे, रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप; दो साल से दे रहा गच्चा

Sat, 26 Sep 2026 06:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 26 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

आजमगढ़ में विदेश भेजने के नाम पर 90 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने विदेश भेजने का भरोसा देकर उससे रकम ली, लेकिन बाद में न तो विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Accusations swindling 90000 under pretext sending abroad and issuing threats money demanded back
आजमगढ़ कोतवाली में मामला दर्ज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में नौकरी दिलाने और अच्छा वीजा लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 90 हजार रुपये लेने और करीब दो साल तक उसे टालते रहने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के किरहटा निवासी सुभाष चंद ने तहरीर में बताया कि उसका एक रिश्तेदार विदेश में नौकरी करता है। आरोप है कि रिश्तेदार का परिचित चंद्रभूषण उर्फ ब्लू उसके घर आया था।

विज्ञापन

बातचीत के दौरान सुभाष ने अपने बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने की इच्छा जताई। आरोप है कि चंद्रभूषण ने बेहतर वेतन वाली नौकरी और अच्छा वीजा लगवाकर विदेश भेजने का भरोसा दिया। आरोपी ने वीजा के लिए करीब 90 हजार रुपये खर्च होने की बात कही।

सुभाष चंद ने 10 और 13 मई 2024 को अलग-अलग बैंक खातों से कुल 90 हजार रुपये बताए गए खातों में भेज दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी लगातार वीजा आने की बात कहता रहा।

विज्ञापन

24 मई 2024 को व्हाट्सएप पर संपर्क करने पर बताया कि वीजा के नियम बदल गए हैं और अब 1.25 लाख रुपये और देने होंगे। इसके बाद भी वीजा नहीं आया और करीब दो साल तक उसे आश्वासन देकर टालने का आरोप है।

27 अप्रैल 2026 को आरोपी के गांव आने की जानकारी मिलने पर वह अपने बेटे के साथ उसके घर पहुंचा और रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने रकम लौटाने से इन्कार करते हुए उसके साथ धक्का-मुक्की की और दोबारा पैसे मांगने आने पर जान से मारने की धमकी दी।

उसने पहले कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed