फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   weather update varanasi Heat wave is expected to start from today in varanasi

आज से हीट वेव के आसार: वाराणसी में तापमान 41 डिग्री के पार, अब लू के लिए रहिए तैयार, बरतें ये सावधानियां

Wed, 30 Mar 2022 10:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 10:07 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस बारे में सीएमएस, एसआईसी को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
weather update varanasi Heat wave is expected to start from today in varanasi
वाराणसी में सूरज के तेवर तल्ख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग की ओर से वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में आज से हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अभी लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दो दिन से जिस तरह से गर्म हवाएं चल रही थीं, उसके मुकाबले मंगलवार को हवा की रफ्तार तो कम रही लेकिन धूप और तेज रही। यही कारण है कि वाराणसी में तापमान भी बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस सप्ताह अभी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दिन तो दिन रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बीएचयू मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों से गर्म हवाएं तेज चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मार्च से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में हीटवेव चलने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हीट स्ट्रोक के आसार, अस्पतालों में अलग वार्ड का इंतजार 

तीस मार्च से हीटवेव चलने के आसार मौसम विभाग ने जताया है, लेकिन अब तक अस्पतालों में अलग वार्ड नहीं बन सका है। ऐसे में अगर अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीज पहुंचते हैं तो उन्हें परेशानी हो सकती है। आम तौर पर गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारियों के साथ ही उल्टी, दस्त, डायरिया वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

हीट स्ट्रोक के भी यही लक्षण हैं। इन दिनों मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर, दीनदयाल अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर आदि जगहों पर इन दिनों ओपीडी में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चे भी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद भी अब तक अलग वार्ड नहीं बन सका है। मंगलवार को भी अस्पतालों के पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ रही। 

ये होती है समस्या

weather update varanasi Heat wave is expected to start from today in varanasi
गर्म हवाओं से बचने के लिए चेहरे को ढंका - फोटो : अमर उजाला

पाचन और त्वचा संबंधी बीमारियों के साथ ही मौसमी फ्लू होने का खतरा रहता है। इसके अलावा उल्टी, डायरिया, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़ होना, कमचोरी, चक्कर आने की समस्या भी होने लगती है। 

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इस बारे में सीएमएस, एसआईसी को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है। वार्ड में मरीजों के इलाज, जांच के साथ ही सभी सुविधाएं रहेंगी। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हीट स्ट्रोक वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। 

ऐसे करें बचाव

  • पूरे शरीर को ढककर चलना चाहिए। 
  • शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने चाहिए
  • जितना हो सके, हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। 
  • जरूरत पड़ने पर धूप वाला चश्मा भी लगाना चाहिए। 
  • खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed