{"_id":"61077e4de8f16218a00ff810","slug":"accident-varanasi-resident-student-death-due-to-drowning-in-a-pond-in-jaunpur-youth-died-due-to-collision-with-truck-in-sonebhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसाः जौनपुर में तालाब में डूबने से वाराणसी निवासी छात्र की मौत, सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः जौनपुर में तालाब में डूबने से वाराणसी निवासी छात्र की मौत, सोनभद्र में ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान
Mon, 02 Aug 2021 10:40 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:40 AM IST
सार
जौनपुर में त्रिलोचन महादेव मंदिर स्थित तालाब में नहाते समय वाराणसी निवासी छात्र डूब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
त्रिलोचन महादेव मंदिर स्थित तालाब में नहाते समय डूबा छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर और सोनभद्र जिले में हुए अलग-अलग हादसे में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र की है। जामपानी गांव में म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर सोमवार तड़के बालू लदे ट्रक की टक्कर से युवक अरविंद कुमार (19 वर्ष) पुत्र जय सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र का है। त्रिलोचन महादेव मंदिर स्थित तालाब में नहाते समय वाराणसी निवासी छात्र डूब गया। जब तक लोग उसे बाहर निकालते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वाराणसी के फूलपुर निवासी रतन कुमार (20) भी अपने करीबी दोस्तों के साथ त्रिलोचन महादेव मंदिर आया था। जहां सभी तालाब में स्नान कर रहे थे। पानी की गहराई में जाने की वजह से रतन डूब गया। उसे डूबता देख कर साथियों ने शोर मचाया तो स्थानीय जुट गए। लोगों ने रतन को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रतन सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
सावन के सोमवार पर दर्शन पूजन करने के लिए त्रिलोचन महादेव मंदिर जलालपुर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है लोग दूर-दूर से आकर भगवान शिव की पूजन-अर्चन कर रहे हैं।